Question
आर्य कौन थे?
Solution
आर्यों को व्यवहारिक रूप में भारत की संतान ही माना गया है। लेकिन ये लोग कौन थे? कहाँ से आए? इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। अनुमानत: माना जाता है कि आर्यों का प्रवेश सिंधु घाटी युग के लगभग एक हज़ार वर्ष बाद हुआ। भारत की पश्चिमोत्तर दिशा से भारत में कबीले और जातियाँ समय-समय पर आती रहीं और इनका मेल द्रविड़ जातियों से होता रहा। इन्हें ही आर्य माना गया।