लता की गायकी से संगीत के प्रति आम लोगों की सोच में क्या अंतर आया है?
लता के कारण चित्रपट संगीत को अपार लोकप्रियता प्राप्त हुई है और लोगों का संगीत के प्रति दृष्टिकोण भी बदला है। साधारण लोगों को भी संगीत की सूक्ष्मता समझ में आने लगी है। लता ने नई पीढ़ी के संगीत को संस्कारित किया है। आम लोगों का संगीत के विविध प्रकारों से परिचय हो रहा है।