स्पर्श भाग २ Chapter 7 तोप
  • Sponsor Area

    NCERT Solution For Class 10 Hindi स्पर्श भाग २

    तोप Here is the CBSE Hindi Chapter 7 for Class 10 students. Summary and detailed explanation of the lesson, including the definitions of difficult words. All of the exercises and questions and answers from the lesson's back end have been completed. NCERT Solutions for Class 10 Hindi तोप Chapter 7 NCERT Solutions for Class 10 Hindi तोप Chapter 7 The following is a summary in Hindi and English for the academic year 2021-2022. You can save these solutions to your computer or use the Class 10 Hindi.

    Question 1
    CBSEENHN10002422

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये-  
    विरासत में मिली चीज़ों की बड़ी सँभाल क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।

    Solution

    विरासत में मिली चीज़ों की बड़ी सँभाल इसलिए होती है क्योंकि ये वस्तुएँ हमें अपने पूर्वजों की, अपने इतिहास की याद दिलाती हैं। इनसे हमारा भावनात्मक संबंध होता है। इसलिए इन्हें अमूल्य माना जाता है। ये तात्कालिक परिस्थितियों की जानकारी के साथ दिशानिर्देश भी देती हैं। इसलिए इन्हें सँभाल कर रखा जाता है ताकि हमारे बच्चों के भविष्य-निर्माण का आधार मजबूत बन सके।

    Question 2
    CBSEENHN10002423

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये-  
    इस कविता से आपको तोप के विषय में क्या जानकारी मिलती है?

    Solution

    इस कविता में तोप के विषय में जानकारी मिलती है कि यह अंग्रेज़ों के समय की तोप है। 1857 में इसका प्रयोग शक्तिशाली हथियार के रुप में किया गया था। इसने अनगिनत शूरवीरों, स्वतंत्रता सेनानियों के धज्जे उड़ा दिए थे। आखिरकार अब इस तोप को मुँह बन्द करना पड़ा। अब इससे कोई नहीं डरता। अब यह केवल खिलौना मात्र है। अब यह केवल दर्शनीय वस्तु है।चिड़िया इस पर अपना घोंसला बना रही है, उसमें बच्चे खेलते हैं। यह तोप हमें बताती है कि कोई कितना शक्तिशाली क्यों न हो, एक-न-एक दिन उसे धराशायी होना ही पड़ता है। 

    Question 3
    CBSEENHN10002424

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिजिए- 
    कंपनी बाग में रखी तोप क्या सीख देती है?

    Solution
    कंपनी बाग में रखी तोप यह शिक्षा देती  है कि अत्याचारी शक्ति चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, लेकिन एक दिन उसे शांत होना पड़ता है। मानव विरोध के सामने उसे हार माननी पड़ती है। इसके अलावा यह हमें अंग्रेज़ों के शोषण और अत्याचारों की याद दिलाती है और बतलाती है की सुरक्षा और हितों के प्रति सचेत रहें। किस प्रकार अंग्रेज़ों ने अत्याचार किए पर अंत में भारत को छोड़ना ही पड़ा। यह हमारे उन तमाम शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने तथा उनके उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
    Question 4
    CBSEENHN10002425

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिजिए- 
    कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है। ये दो अवसर कौन-से होंगे?

    Solution

    भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक चिह्न दो बड़े त्योहार 15 अगस्त और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस है। इन दोनों अवसरों पर तोप को चमकाकर कंपनी बाग को सजाया जाता है। इससे शहीद वीरों की याद दिलाई जाती है ताकि लोगों के मन में राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा मिले। यह तोप हमारी विजय और आज़ादी के प्रतीक के रूप में एक महत्त्व की वस्तु बन गई है।

    Question 5
    CBSEENHN10002426

    निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिये-
    अब तो बहरहाल
    छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग हो
    तो उसके ऊपर बैठकर
    चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप।
      

    Solution

    इन पंक्तियों के द्वारा कवि ने तोप की वर्तमान स्थिति को बताया है। आशय यह है कि अब यह तोप केवल खिलौना मात्र है। चिड़िया इस पर अपना घोंसला बना रही है, उसमें बच्चे खेलते हैं। 1857 की क्रांति में जिस तोप ने आतंक मचा रखा था वो आज बेबस थी। यह तोप हमें बताती है कि कोई कितना शक्तिशाली क्यों न हो, एक-न-एक दिन उसे धराशायी होना ही पड़ता है। 

    Question 6
    CBSEENHN10002427

    निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिये-
    वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
    एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

    Solution

    कवि ने तोप की दयनीय दशा का चित्रण करते हुए कहा है कि आज कंपनी बाग़ का तोप विनाश करने लायक नही है। चिड़ियाँ और गौरये उसपर बैठकर फुदकती रहती हैं। आखिरकार अब इस तोप को मुँह बन्द करना पड़ा। कोई कितना शक्तिशाली क्यों न हो, एक-न-एक दिन उसे धराशायी होना ही पड़ता है।  

    Question 7
    CBSEENHN10002428

    निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिये-
    उड़ा दिए थे मैंने
    अच्छे–अच्छे सूरमाओं के धज्जे।

    Solution

    इन पंक्तियों में तोप ने अपनी गाथा को सुनाया है। उसने भाव प्रस्तुत किया हैं कि 1857 की क्रांति की सामने उसने अपने आगे किसी की नही सुनी थी। उसके सामने वीर से वीर भी नहीं टिक पता था । उसने अच्छे अच्छे सूरमाओं की धज्जियाँ उड़ा दी थी।

    Question 9
    CBSEENHN10002430

    'तोप' शीर्षक कविता का भाव समझते हुए इसका गद्य में रूपांतरण कीजिए। 

    Solution

    कभी ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने के इरादे से आई थी। भारत ने उसका स्वागत ही किया था, लेकिन करते-कराते वह हमारी शासक बन बैठी। उसने कुछ बाग बनवाए तो कुछ तोपें भी तैयार कीं। 1857 में उसका प्रयोग शक्तिशाली हथियार के रुप में किया गया था। उन तोपों ने इस देश को फिर से आजाद कराने का सपना साकार करने निकले जाँबाजो को मौत के घाट उतारा। पर एक दिन ऐसा भी आया जब हमारे पूर्वजों ने उस सत्ता को उखाड फेंका। तोप को निस्तेज कर दिया। आखिरकार अब इस तोप को मुँह बन्द करना पड़ा। अब इससे कोई नहीं डरता। अब यह केवल खिलौना मात्र है। चिड़िया इस पर अपना घोंसला बना रही है, उसमें बच्चे खेलते हैं। यह तोप हमें बताती है कि कोई कितना शक्तिशाली क्यों न हो, एक-न-एक दिन उसे धराशायी होना ही पड़ता है। 

    Question 10
    CBSEHIHN10002852

    घर वालों के मना करने पर भी टोपी का लगाव इफ़्फ़न के घर और उसकी दादी से क्यों था? दोनों के अनजान, अटूट रिश्ते के बारे में मानवीय मूल्यों की दृष्टि से अपने विचार लिखिए।

    Solution

    टोपी को इफ़्फ़न से और इफ़्फ़न की दादी से जो प्रेम था, वह अकथनीय था। उसे जितना प्रेम वहाँ मिला उसे अपने घर में नहीं मिला। यही कारण था कि घर वालों के मना करने पर भी टोपी का लगाव इफ़्फ़न के घर और उसकी दादी से था। इफ़्फ़न की दादी ने तो जैसे उसके कोमल मन में गहरा स्थान पा लिया था। यह प्रेम ही तो था, जिसने न धर्म को देखा न उम्र को बस ह्दय को देखा और जीवन में आत्मसात हो गया। प्रेम ऐसा भाव है जिसमें व्यक्ति जाति-पाति, धर्म, ऊँच-नीच, बड़े-छोटे के सभी बंधनों को भूल जाता है। 

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation

    12