स्पर्श भाग २ Chapter 3 दोहे
  • Sponsor Area

    NCERT Solution For Class 10 Hindi स्पर्श भाग २

    दोहे Here is the CBSE Hindi Chapter 3 for Class 10 students. Summary and detailed explanation of the lesson, including the definitions of difficult words. All of the exercises and questions and answers from the lesson's back end have been completed. NCERT Solutions for Class 10 Hindi दोहे Chapter 3 NCERT Solutions for Class 10 Hindi दोहे Chapter 3 The following is a summary in Hindi and English for the academic year 2021-2022. You can save these solutions to your computer or use the Class 10 Hindi.

    Question 1
    CBSEENHN10002373

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -
    छाया भी कब छाया ढूँढ़ने लगती है? 

    Solution

    कवी ने ग्रीष्म ऋतु का वर्णन करते हुए जेठ महीने की प्रचंड गर्मी की भीषणता को स्पष्ठ करते हुए कहा हैं की जो छाया दूसरों को शीतलता देती हैं, उससे भी गर्मी के इस महीने में छावँ की आवश्यकता पड़ती हैं, अर्थात् जेठ के महीने में छाया ढूँढना लगती हैं।               

    Question 2
    CBSEENHN10002374

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -
    बिहारी की नायिका यह क्यों कहती है 'कहिहै सबु तेरौ हियौ, मेरे हिय की बात' - स्पष्ट कीजिए।
     

    Solution
    बिहारी ने नायिका की व्याकुलता को इन पंक्तियों के माध्यम से प्रकट किया हैं। वह अपने प्रिय को संदेश देना चाहती है पर कागज पर लिखते समय कँपकपी और आँसू आ जाते हैं। किसी के साथ संदेश भेजेगी तो कहते लज्जा आएगी। इसलिए वह सोचती है कि जो विरह अवस्था उसकी हैवही उसके प्रिय की भी होगी। अतवह कहती है कि अपने हृदय की वेदना से मेरी वेदना को समझ जाएँगे। नायिका चतुरता से अपने हृदय को नायक के ह्रदय में स्थित बता रही हैं।
    Question 3
    CBSEENHN10002375

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -
    सच्चे मन में राम बसते हैं − दोहे के संदर्भानुसार स्पष्ट कीजिए। 

    Solution
    बिहारी जी ईश्वर प्राप्ति के लिए धर्म कर्मकांड को दिखावा समझते हैं। माला जपने, छापे लगवाना, माथे पर तिलक लगवाने से प्रभु नहीं मिलते। भगवान राम तो सच्चे मन की भक्ति से ही प्रसन्न होते हैं। कुछ लोग आडम्बर और प्रपंच हैं। ईश्वर का निवास स्थान सच्चा और मन पवित्र होता हैं। कच्चा मन तो काँच के सामान नाजुक होता हैं। वह टूट भी सकता हैं।
    Question 4
    CBSEENHN10002376

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -
    गोपियाँ श्रीकृष्ण की बाँसुरी क्यों छिपा लेती हैं। 

    Solution
    गोपियाँ श्रीकृष्ण से बातें करना चाहती हैं। वे कृष्ण को रिझाना चाहती हैं। परन्तु कृष्ण जी को अपनी बाँसुरी बेहद प्रिय है वे सदैव उसे ही बजाते रहते हैं। गोपियाँ जानती हैं कि श्रीकृष्ण का अपनी मुरली से बहुत प्रेम हैं और इसलिए कृष्ण उनसे नोंक-झोंक अवश्य करेंगे। इसलिए उनका ध्यान अपनी और आकर्षित करने के लिए बाँसुरी छिपा देती हैं।
    Question 5
    CBSEENHN10002377

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -
    बिहारी कवि ने सभी की उपस्थिति में भी कैसे बात की जा सकती है, इसका वर्णन किस प्रकार किया है? अपने शब्दों में लिखिए।   

    Solution

    बिहारी कवि का यह दोहा वास्तव में 'गागर में सागर' उक्ति को सिद्ध करता हैं। बिहारी ने बताया है कि नायक और नायिका सबकी उपस्थिति में इशारों में अपने मन की बात करते हैं। नायक ने सबकी उपस्थिति में नायिका को इशारा किया। नायिका ने इशारे से मना किया। इस पर नायक रीझ गया। इस रीझ पर नायिका खीज उठी। दोनों के नेत्र मिले, नायक प्रसन्न था और नायिका की आँखों में लज्जा थी।

    Question 6
    CBSEENHN10002378

    निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-
    मनौ नीलमनी-सैल पर आतपु पर्यौ प्रभात।

    Solution
    इस पंक्ति में श्रीकृष्ण की तुलना नीलमणि पर्वत से की गयी है। उनके अलौकिक सौंदर्य को देखकर ऐसा प्रतीत होता है, मनो नीलमणि पर्वत पर प्रातः कालीन सूर्य की धूप फैली हो। 
    Question 7
    CBSEENHN10002379

    निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए:
    जगतु तपोबन सौ कियौ दीरघ-दाघ निदाघ।

    Solution

    बिहारी जी ने इस पंक्ति द्वारा यह बताया है कि ग्रीष्म ऋतु की भीषण गर्मी से पूरा जंगल तपोवन बन गया है। सबकी आपसी दुश्मनी समाप्त हो गई है। साँप, हिरण और सिंह सभी गर्मी से बचने के लिए साथ रह रहे हैं।

    Question 8
    CBSEENHN10002380

    निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए:
    जपमालाछापैंतिलक सरै न एकौ कामु।
    मन-काँचै नाचै बृथासाँचै राँचै रामु।।

    Solution
    बिहारी का मानना है कि बाहरी आडम्बरों से ईश्वर नहीं मिलते। माला फेरनेहल्दी चंदन का तिलक लगाने या छापै लगाने से एक भी काम नहीं बनता। कच्चे मन वालों का हृदय डोलता रहता है। वे ही ऐसा करते हैं लेकिन राम तो सच्चे मन से याद करने वाले के हृदय में रहते हैं।

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation

    6