Sponsor Area

TextBook Solutions for Himachal Pradesh Board of School Education Class 8 सामाजिक विज्ञान सामाजिक और राजनीतिक जीवन Chapter 1 भारतीय संविधान

Question 1
CBSEHHISSH8008324

किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की आवश्यकता क्यों पडती  है?

Solution

लोकतांत्रिक देश को संविधान की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से पड़ती है-
1 .संविधान उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिसे हम अपने देश को अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार रच सकेl
2.नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा संविधान ही करता हैl
3.सरकार के विभिन्न अंगो में संविधान के कारण मतभेद नही होते यदि होते भी है तो उन्हें संविधान के नियमो के द्वारा सुलझा लिया जाता हैl
4.संविधान यह भी सुनिशित करता है कि कोई भी ताकतवर समूह किसे दूसरे समूह या लोगो पर अपनी ताकत का इस्तमाल न करेl
5 .संविधान में ऐसे नियमो को तय किया जाता है जिससे की देश के राजनेता अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल न करे सकेl

Question 2
CBSEHHISSH8008325

नीचे दिए गए दो दस्तावेज़ो के हिस्सों को देखिये|पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है|दूसरा कॉलम नेपाल के ताज़ा अन्तरिम संविधान में से लिया गया है|

1990 का नेपाल का संविधान भाग-7:कार्यपालिका  2007 अन्तरिम संविधान भाग-5 कार्यपालिका 
अनुछेद 35:कार्यकारी शक्तियाँ
नेपाल अभिराज्य की कार्यकारी शक्तियाँ महामहिम नरेश एवं मंत्रिपरिषद् में निहित होंगी|
अनुछेद 37:कार्यकारी शक्तियाँ
नेपाल की कार्यकारी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद में निहित होंगी|

नेपाल के इन दोनों संविधानो में 'कार्यकारी शक्ति' उपयोग में क्या फ़र्क दिखाई देता है ?इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि एक नए संविधान की जरूरत है ?क्यों?

Easy

Sponsor Area