Sponsor Area
TextBook Solutions for Himachal Pradesh Board of School Education Class 10 सामाजिक विज्ञान लोकतांत्रिक राजनीति 2 Chapter 6 राजनितिक दल
लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं की चर्चा करें।
लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की अपनी विशेष भूमिका होती है। ये लोकतंत्र में अपनी भूमिका निम्नलिखित रूप से अदा करते है-
(i) राजनीतिक दल चुनाव लड़ते है और यह कोशिश करते है कि चुनाव में उनके उम्मीदवार की जीत हो।
(ii) ये राजनीतिक दल देश में व्याप्त समस्याओं को जनता के सामने रख कर जनता में जागरूकता पैदा करते है।
(iii) राजनीतिक दल देश के कानून निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।
(iv) राजनीतिक दल मतदाताओं के समक्ष अपनी छवि अच्छी बनाने के लिए जनता की सुख-सुविधा के लिए विभिन्न कार्य करते है।
(v) राजनीतिक दल चुनाव लड़कर सरकार गठित करते है।
(vi) चुनाव में हारने वाले दल विपक्ष की भूमिका अदा करते है। इस प्रकार वे सरकार पर अंकुश रखते है।
(vii) राजनीतिक दल जनता को अपने भाषणों के माध्यम से सरकार की नीतियों से परिचित कराते है जिससे जनता को राजनीतिक शिक्षा प्राप्त होती है।
(viii) सरकारी दल कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य करते है।
(ix) राजनीतिक दल मतदाताओं के समक्ष विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों को रखते है जिनमे से जनता अपनी पसंद का चुनाव करती है।
पहली सूची [ संगठन/दल ] और दूसरी सूची (गठबंधन/मोर्चा) के नामों का मिलान करें और नीचे दिए गए कूट नामों के आधार पर सही उत्तर ढूंढें:
| सूची I | सूची II | |
| 1. | कांग्रेस पार्टी | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन |
| 2. | भारतीय जनता पार्टी | प्रांतीय दल |
| 3. | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) |
सयुंक्त प्रगतिशील गठबंधन |
| 4. | तेलुगुदेशम पार्टी | वाम मोर्चा |
| 1 | 2 | 3 | 4 | |
| (क) | ग | क | ख | घ |
| (ख) | ग | घ | क | ख |
| (ग) | ग | क | घ | ख |
| (घ) | घ | ग | क | ख |
Sponsor Area
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



