समकालीन भारत 1 Chapter 1 भारत - आकार और स्थिति
  • Sponsor Area

    NCERT Solution For Class 9 सामाजिक विज्ञान समकालीन भारत 1

    भारत - आकार और स्थिति Here is the CBSE सामाजिक विज्ञान Chapter 1 for Class 9 students. Summary and detailed explanation of the lesson, including the definitions of difficult words. All of the exercises and questions and answers from the lesson's back end have been completed. NCERT Solutions for Class 9 सामाजिक विज्ञान भारत - आकार और स्थिति Chapter 1 NCERT Solutions for Class 9 सामाजिक विज्ञान भारत - आकार और स्थिति Chapter 1 The following is a summary in Hindi and English for the academic year 2021-2022. You can save these solutions to your computer or use the Class 9 सामाजिक विज्ञान.

    Question 6
    CBSEHHISSH9009552

    निम्न प्रश्‍नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए: 
    अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए।  दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ौसी हैं। 

    Solution

    अरब सागर में स्थित दूइप समूह- लक्ष्यद्वीप द्वीप समूह। 
    बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह। 
    दक्षिण में भारत के द्वीप पड़ोसी देश: (1)श्रीलंका , (2) मालदीप। 

    Question 7
    CBSEHHISSH9009553

    निम्न प्रश्‍नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
    उन देशो के नाम बताइये जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े है। 

    Solution

    निम्नलिखित देश जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े  है-
    चीन
    रूस
    कनाडा
    संयुक्त राज्य अमेरिका
    ऑस्टेलिया
    ब्राज़ील

    Question 8
    CBSEHHISSH9009554

    निम्न प्रश्‍नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
    हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशो के नाम बताइए। 

    Solution

    हमारे उत्तर-पश्चिमी पड़ोसी देश- पाकिस्तान, अफगानिस्तान।
    हमारे उत्तरी पड़ोसी देश- नेपाल,भूटान,चीन।
    हमारे उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देश- म्यांमार,बांग्लादेश।

    Question 9
    CBSEHHISSH9009555

    निम्न प्रश्‍नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
    भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुज़रती हैं, उनके नाम बताइए।

    Solution

    भारत के निम्नलिखित राज्यों से कर्क रेखा गुज़रती हैं-
    गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़,झारखंड, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मिज़ोरम।

    Question 10
    CBSEHHISSH9009556

    सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय को दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।

    Solution

    भारत का देशांतरीय विस्तार  68 degree 7 apostrophe पूर्व से लेकर  97 degree 25 apostropheपूर्व तक है।
    भारत में देशांतरी विस्तार 30o पूर्व तक है। अर्थात अक्षांस और देशांतर का विस्तार लगभग 30o है। सूरज की किरणें एक देशांतर को पार करने में चार मिंट का समय लगाती है। अर्थात् 30के देशांतर को पार करने में कुल 30 x 4 = 120 मिनट = 2 घंटे का समय लगता है। पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की और घूमती है इसलिए उत्तरांचल प्रदेश में सूर्य पहले दीखता है जबकि गुजरात में सूर्य दो घंटे बाद दिखता है।
    गुजरात और अरुणाचल प्रदेश की घड़ी एक ही समय दर्शाती है क्योंकि 82o30 पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है।

    Question 11
    CBSEHHISSH9009557

    हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?

    Solution

    दक्षिण का पठार हिन्द महासागर में शीर्षवत फैला हुआ है और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्व एशिया के देशो में भी पूर्वी तट के माध्यम से निकटतम सम्बन्ध बनाए हुए है। हिन्द महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है। भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण एक महासागर का नाम इसके नाम पर रखा गया है। हिन्द महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे निम्न प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है:
    (i) भारत का विश्व के देशों के साथ युगों पुराना सम्बन्ध है परन्तु समुद्री मार्गों की अपेक्षा स्थलीय मार्गो से उसके सम्बन्ध अधिक पुराने है।

    (ii) इन मार्गों से विचारो और वस्तुओं का आदान-प्रदान होता रहा उपनिषदो के विचार, रामायण तथा पंचतंत्र की कहानिया, भारतीय अंक एवं दसमलव प्रणाली आदि संसार के विभिन्न भागो तक पहुँच सकी। मसाले, मलमल आदि कपड़े तथा व्यापार के अन्य सामान भारत से विभिन्न देशों में ले जाये जाते थे।

    (iii) उत्तर में परवर्तीय दर्रे विदेशियों और प्राचीन यात्रियों को मार्ग प्रदान कर रहे थे। भारत की उपजाऊ घाटी ने बहुत से विदेशियों और विजेताओं को अपनी ओर आकर्षित किया।

    (iv) मध्यकाल में आने वाले मंगोलो, तुर्को अरबों और पारसियों ने भारत में स्थापत्य कला को समृद्ध किया यूनानी स्थापत्यकला तथा पश्चिमी एशिया की वास्तुकला के प्रतीक मीनारों और गुलबंदो का प्रभाव हमारे देश के विंभिन्न भागों में देखा गया।

    Question 12
    CBSEHHISSH9009558

    निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए:

    अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।




    Solution

    अरब सागर में स्थित द्वीप समूह-लक्षद्वीप।
    बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह-अंडमान और निकोबार।

    Question 13
    CBSEHHISSH9009559

    निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए:

    भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?

    Solution

    भारतीय उपमहदीप में शामिल है-पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और भारत।

    Question 14
    CBSEHHISSH9009560

    निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए:

    कर्क रेखा से कौन-कौन से राज्यों से गुज़रती है?

    Solution

    कर्क रेखा मिज़ोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ राज्यों से होकर गुज़रती हैl

    Question 15
    CBSEHHISSH9009561

    निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए:


    भारतीय मुख्य भू-भाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।

    Solution

    भारतीय संघ का सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा प्वाइंट है जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर अवस्थित है। मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणी बिन्दु कन्याकुमारी है।

    Sponsor Area

    Question 18
    CBSEHHISSH9009564

    निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए-

    भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर।

    Solution

    भारतीय पूर्वी और पश्चिमी देशांतर पूर्वी 97o 25 और 68o 7' पूर्वी देशांतर हैं।

    Question 20
    CBSEHHISSH9009566

    निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए-

    भारत के केंद्र शासित क्षेत्र निम्नलिखित है।


     

    Solution

    जम्मू और कश्मीर,लद्दाख,चंडीगढ़,दिल्ली, दमन और द्वीप, दादर और नगर हवेली, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी।

    Question 22
    CBSEHHISSH9009715

    82 1/2  पूर्वी देशान्तर को भारत का प्रधान मध्याह रेखा क्यों गया?

    Solution

    संसार 24 समय क्षेत्रों में बंटा हुआ है। प्रत्येक समय क्षेत्र के अन्तर्गत 15 देशान्तर है। प्रत्येक क्षेत्र के मध्य अंक्षाशीय को स्थानीय समय को 70 30' से विभाजित करके मानक समय का निर्धारण किया जाता है। भारत का मानक समय 820 30' पूर्व देशान्तर को स्वीकृत इसलिए किया गया है क्योंकि यह पूरे देश के मध्य में है और 70 30' से विभाजित भी होता है।

    Question 23
    CBSEHHISSH9009716

    कन्याकुमारी के दिन और रात के अन्तराल में शायद ही अन्तर होता है जबकि कश्मीर में ऐसा नहीं होता है। क्यों?

    Solution

    (1) कन्या कुमारी भूमध्यरेखा के नज़दीक स्थित है जहाँ वर्ष भर सूर्य सिर के उपर चमकता रहता है जिससे दिन और रात का अन्तराल लगभग बराबर रहता है।
    (2) भूमध्य रेखा से दूर होने के कारण कश्मीर में दिन और रात केअन्तराल में अधिक अन्तर दिखाई देता है।

    Question 24
    CBSEHHISSH9009717

    पूर्वी और पश्चिमी तट रेखा पर स्थित संघ शासित प्रदेशों के नाम लिखें?

    Solution

    भारत के पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्र में स्थित चार संघ शासित प्रदेश:
    1 दमन और दीव
    2 दादर और नगर हवेली
    3 माहे (पाण्डिचेरी)
    4 लक्षद्वीप

    भारत के पूर्वी तटवर्ती क्षेत्र में स्थिति दो संघ शासित प्रदेश:
    अंडमान निकोबार द्वीप समूह और पाण्डिचेरी

    Question 25
    CBSEHHISSH9009718

    क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा और बड़ा राज्य कौन सा है?

    Solution
    1. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य - गोवा
    2. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य - राजस्थान
    Question 27
    CBSEHHISSH9009720

    भारतीय राज्यों को चार वर्गों में वर्गीकृत करें जिनकी सीमा समान ढंग से पाकिस्तान, चीन, म्यांमार और बंगलादेश से जुड़ती हो?

    Solution
    1. पाकिस्तान की सीमा से समान रूप से जुड़ने वाले राज्य- जम्पू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात।
    2. चीन की सीमा से समान रूप से जुड़ने वाले राज्य - जम्पूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश।
    3. म्यांमार की सीमा से समान रूप से जुड़ने वाले राज्य- अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मणिपुर और मिजोरम।
    4. बंगलादेश की सीमा से समान रूप से जुड़ने वाले राज्य- पश्चिम बंगाल, मेघालय, असम और त्रिपुरा।
    Question 28
    CBSEHHISSH9009721

    गुजरात की अपेक्षा अरूणाचल प्रदेश में सूर्योदय दो घंटे पहले होता है किन्तु घड़ी दोनो जगह (एक) ही समय दिखाती है क्यों?

    Solution

    गुजरात और अरूणाचल प्रदेश के सूर्योदय के समय में अन्तर होने का कारण यह है कि अरूणाचल प्रदेश भारत के पूर्वीभाग में स्थित है और गुजरात पश्चिमी भाग में । सूर्योदय का यह अन्तर स्थानीय समय के आधार पर दिखता है किन्तु 82 1/2  पूरब देशान्तर को भारत को मानक समय माने जाने के कारण दोनो स्थानों की घड़ी में समान समय दिखता है।

    Question 29
    CBSEHHISSH9009722

    हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति को सार्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, क्यों?

    Solution

    हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति से पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और यूरोप को पश्चिमी तट सेऔर दक्षिण पूर्व तथा पूर्वी एशिया को पूर्वी तट से जुड़े होने के कारण भारत का मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने में सहायता मिली है।

    Question 30
    CBSEHHISSH9009723

    भारत का देशान्तरीय विस्तार क्या है? इसके दो प्रभावों का उल्लेख करे?

    Solution

    भारत का देशान्तरीय विस्तार 6807' पूरब से 97025' पूरब में स्थित है।

    दो प्रभाव:

    1. भारत का पूर्वी और पश्चिमी विस्तार 2933 किलोमीटर है। देशान्तरीय विस्तार के कारण भारत पूर्वी गोलार्द्ध में है।
    2. लगभग 300. देशान्तरीय विस्तार (97025'-6807'-29018' लगभग 300) होने के कारण स्थानीय समय में पूरब से पश्चिम के बीच दो घंटे का अन्तर होता है। इस समस्या के समाधान हेतु 82 1/2 पूर्वी देशान्तर को भारतीय मानक समय निधारित किया गया।

    Question 31
    CBSEHHISSH9009724

    एशिया में भारत की भौगोलिक स्थिति का संक्षेप में वर्णन करें तथा इसके महत्व को भी दर्शाएं ?

    Solution

    भारत की पूर्वी और पश्चिमी एशिया के बीच केन्द्रीय अवस्थिति है। भारत एशियाई महादेश का दक्षिणी विस्तार है। समुंद्री मार्ग से पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों केसाथ सम्बन्ध जुड़ने से हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय अवस्थिति का महत्व बढ़ जाता है। हिन्द महासागर में दक्कन प्रायद्वीप द्वारा पश्चिमी एशिया के पेट्रोलियम पदार्थ से सम्पन्न देशों, अफ्रीका और यूरोप को पश्चिमी तट से तथा दक्षिण पूर्व तथा पूर्वी एशियाई देशों का पूर्वी तट द्वारा समुद्र एवं हवाई मार्ग से सम्बन्ध जुड़ने में सहायता मिली।

    Question 32
    CBSEHHISSH9009725

    किन देशों से भारत की स्थलीय सीमा जुड़ी हुई है। पड़ोसी देशों के बीच भारत की महत्ता पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें?

     

    Solution

    भारत की स्थल सीमा पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से, उत्तर में चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान से तथा पूरब में म्यांमार और बंगलादेश से जुड़ा है। हिमालय की उपस्थिति के कारण अन्य एशियाई देशों से भारत अलग हो जाता है। उत्तर और उतर पूर्व में हिमालय एक प्राकृतिक दीवार का काम करता है। इस प्रकार पर्वत श्रेणियों की उपस्थिति से पड़ोसी देशों की अपेक्षा भारत की स्थल सीमा को अधिक सुरक्षित माना जाता है।

    भारतीय उपमहाद्वीप में भारत का महत्वपूर्ण स्थान है और अपने पड़ोसी देशों से भारत का मजबूत ऐतिहासिक और भौगोलिक सम्बन्ध है। सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से पड़ोसी देशों के साथ भारत का मजबूत द्विपक्षीय सम्बन्ध है। पड़ोसी देशों से सामाजिक और आर्थिक आदान प्रदान से हमारा सम्बन्ध अधिक मजबूत हुआ है तथा सांस्कृतिक विरासत भी समृद्ध हुआ है। राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से भारत का पड़ोसी देशों से बेहतर सम्बन्ध रहा है। दक्षिण एशियाई देशों के बीच सम्बन्ध को प्रगाढ़ बनाने में सार्क की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

    Question 33
    CBSEHHISSH9009726

    भारत की अवस्थिति और आकार पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

    Solution

    भारत एक विशाल देश है जो दक्षिण एशिया में स्थित है। दक्षिण से उत्तर में भारत का अक्षांशीय विस्तार 804' से 3706' उत्तर है जो उत्तरी गोलार्द्ध में पड़ता है। कर्क रेखा भारत के बीच से गुजरती है। पूरब से पश्चिम में भारत का देशान्तरीय विस्तार 6807' पूर्व से 97025' पूरब है जो पूर्वी गोलार्द्ध में अवस्थित है। दक्षिण पूर्व में भारत की भूमि बंगाल की खाड़ी में स्थिति अंडमान निकोबार द्वीप समूह है। दक्षिण पश्चिम में अरब सागर स्थित लक्षद्वीप भारत का हिस्सा है। भारत 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो विश्व का सातवें बड़े देश के रूप में गिना जाता है। भारत का क्षेत्रफल विश्व क्षेत्रफल का 2 .4 प्रतिशत है। भारत का पूर्वी और पश्चिमी विस्तार 2933 किलोमीटर है जबकि उत्तरी दक्षिणी विस्तार 3214 किलोमीटर है। पूरब पश्चिम में यह अरूणाचल प्रदेश को कच्छ से तथा उत्तर दक्षिण में कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ता है।
    भारत की स्थल सीमा लगभग 15200 किलोमीटर है। भारत की तट सीमा 7516.6 किलोमीटर है जिसमें अंडमान निकोबार और लक्षदीप भी जुड़ा हुआ है। एक अरब से अधिक जनसंख्या होने के कारण भारत चीन के बाद दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। हिमालय की उच्च श्रेणियाँ उतर पश्चिम, उत्तर एवं उत्तर पूर्व की सीमा को प्राकृतिक अवरोधक द्वारा सुरक्षित करती है। भारत का दक्षिणी भाग प्रायद्वीप के रूप में है जो दक्षिण में हिन्द महासागर से जुड़ा हुआ है। भारत दक्षिण पश्चिम में सागर से तथा दक्षिण पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है।

    Question 34
    CBSEHHISSH9009727

    भारतीय मानक समय पर टिप्पणी लिखें, और यह मी स्पष्ट करें कि अरूणाचल प्रदेश और गुजरात के बीच दो घंटे का अन्तर क्यों होता है?

    Solution

    भारत का देशान्तरीय विस्तार अधिक होने के कारण इसके पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में लगभग दो घंटे का अन्तर होता है। इस समस्या के समाधान हेतु सम्पूर्ण देश के लिए एक मानक समय का निर्धारण किया गया जो 821/2 पूर्वी देशान्तर पर स्थित उतर प्रदेश के मिर्जापुर को माना गया । मिर्जापुर के स्थानीय समय को ही भारत का मानक समय माना गया जो जी. एम. टी. से 51/2 घंटे आगे है। भारत ग्रीनवीच से पूरब की ओर है इसलिए इसका समय जी. एम. टी. से आगे होता है। भारत का देशान्तरीय विस्तार 6807' पूरब से 97025' पूरब, लगभग 30' है। एक डिग्री देशान्तर के समय में चार मिनट का अन्तर होता है। भारत का देशान्तरीय विस्तार लगभग 30 होने के कारण दो घण्टे का अन्तर स्थानीय समय में दिखता है यही कारण है कि अरूणाचल प्रदेश में जब दिन के छ: बज रहे होते है तो गुजरात में सुबह के चार बज रहे होते हैं ।

    Question 35
    CBSEHHISSH9009728

    कितने राज्य मिलकर भारतीय संघ का निर्माण करते हैं? भारत के सबसे बड़े तथा सबसे छोटे राज्यों के बारे में टिप्पणी लिखें?

    Solution

    प्रशासनिक दृष्टि से भारत को 28 राज्यों और 7 केन्द्रशासित प्रदेशों में बाँटा गया है जिसमें राजधानी दिल्ली भी सम्मिलित है। प्रशासनिक विभाजन का मुख्य आधार भाषा रहा है। दिल्ली भारत की राष्ट्रीय राजधानी है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा और गोवा सबसे छोटा राज्य है। राजस्थान का क्षेत्रफल 342000 वर्ग किलोमीटर है जो भारत के पश्चिम में स्थित है। राजस्थान की सीमा पश्चिम में हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से जुड़ी हुई है। राजस्थान के पूरब में उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब और हरियाणा तथा दक्षिण में गुजरात और मध्यप्रदेश का कुछ भाग है। राजस्थान में थार मरूरथल भी पाया जाता है। राजस्थान की राजधानी जयपुर है।

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation

    7