Sponsor Area
भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता और उससे अलग एक विशेषता को बताएँ।
समान विशेषता- भारत और बेल्जियम दोनों में मिलती-जुलती विशेषता यह है कि दोनों लोकतांत्रिक देश है।दोनों देशो में केंद्र सरकार राज्य सरकार से ज्यादा ताकतवर है। दोनों में त्रि-स्तरीय सरकार है।
भिन्न विशेषता- भारतीय संघ में कुछ राज्यों को विशेष दर्जा प्राप्त है। जैसे जम्मू-कश्मीर का अपना कानून है परन्तु बेल्जियम में सभी राज्यों के अधिकार सामान है। बेल्जियम की तरह भारत में विभिन्न संघ स्वयं आकर किसी राज्य या केंद्र से जुड़े नहीं हैं।
शासन के संघीय और एकात्मक स्वरूपों में क्या-क्या मुख्य अंतर है? इसके उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट करें।
एकात्मक सरकार | संघात्मक सरकार |
(i) एकात्मक सरकार में शासन का एक ही स्तर होता है। शक्तियों का केन्द्रीकरण होता है। केंद्र के पास सारी शक्तियाँ होती है। उदाहरण के लिए जापान। (ii) एकात्मक सरकार में संविधान लिखित भी हो सकता है और अलिखित भी। उदाहरण के लिए इंग्लैंड। (iii) एकात्मक सरकार छोटे देशों के लिए उपयुक्त है। (iv) इस व्यवस्था में केंद्रीय सरकार राज्य को विशेष आदेश नहीं दे सकती। (v) इसमें नागरिकों को एकहरी नागरिकता प्राप्त होती उदाहरण के लिए इग्लैंड में। |
(i) इस सरकार में दो स्तरों की सरकार होती है। संघात्मक सरकार में शक्तियों का विभाजन केंद्र व प्रान्त के बीच होता है। उदाहरण के लिए भारत। (iii) संघात्मक सरकार सरकार बड़े देशो के लिए उपयुक्त है।
|
1992 के संविधान संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के दो महत्वपूर्ण अंतरों को बताइए।
1992 के संविधान के पहले और बाद के स्थानीय शासन में निम्नलिखित अंतर आए जो इस प्रकार है:
(i) 1992 के पहले स्थानीय सरकार के पास अपने कोई अधिकार या संसाधन नहीं थे। परन्तु 1992 के संविधान के बाद की राज्य सरकारों से यह अपेक्षा की गई, वे अपने राजस्व और अधिकारों के कुछ अंश स्थानीय सरकारों को देगी।
(ii) 1992 के पहले स्थानीय सरकारों के लिए नियमित रूप से चुनाव नहीं होते थे, परन्तु 1992 के संविधान के बाद नियमित रूप से चुनाव होने लगे।
(iii) 1992 के पहले महिलाओं के लिए, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए एवं पिछड़े वर्ग के लिए सींटे आरक्षित नहीं थी। जबकि 1992 के संविधान के बाद महिलाओं के लिए, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए एवं पिछड़े वर्ग के लिए भी सींटे आरक्षित की गई।
रिक्त स्थानों को भरें:
चूँकि अमेरिका............तरह का संघ है इसलिए वहाँ सभी इकाइयों को समान अधिकार है। संघीय सरकार के मुकाबले प्रांत......... हैं। लेकिन भारत की संघीय प्रणाली.........की है और यहाँ कुछ राज्यों को औरों से ज्यादा शक्तियाँ प्राप्त हैं।
शक्तिशाली
, एकतंत्रीय संघभारत की भाषा नीति पर नीचे तीन प्रतिक्रियाएँ दी गई हैं। इनमें से आप जिसे ठीक समझते हैं उसके पक्ष में तर्क और उदाहरण दें।
संगीता: प्रमुख भाषाओं को समाहित करने की नीति ने राष्ट्रीय एकता को मज़बूत किया है।
अरमान: भाषा के आधार पर राज्यों के गठन ने हमें बाँट दिया है। हम इसी कारण अपनी भाषा के प्रति सचेत हो गए हैं।
हरीश- इस नीति ने अन्य भाषाओं के ऊपर अँगरेजी के प्रभुत्व को मज़बूत करने भर का काम किया है।
मेरी नज़र में संगीता का तर्क ठीक है। सभी भाषा को सामान आदर दिया गया जिससे हमारी राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिला। भारत की भाषा नीति के अंतर्गत सभी भाषाओं को सामान दृष्टि से देखा गया है। राज्य की दृष्टि में कोई भी भाषा निम्न कोटि की नहीं है। यह निसंदेह हमारी राष्ट्रीय एकता की मज़बूती की तरफ एक सरहानीय कदम है। यद्धपि हमारी राष्ट्रीय भाषा हिंदी है परन्तु इसे गैर-हिंदी भाषी क्षेत्रों पर थोपा नहीं गया। अतः कोई भी इससे असंतुष्ट नहीं है। सरकार ने एक विशेष भाषा के भाषायी वर्चस्व से राज्य को बचाने के लिए एवं आधिकारिक उद्देश्यों के लिए हिंदी के साथ अंग्रेजी का उपयोग ज़ारी रखने पर सहमति प्रकट की।
अधिकार विधयिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बँट जाते हैं।
निर्वाचित पदाधिकारी ही सरकार में सर्वोच्च ताकत का उपयोग करते हैं।
D.
भारतीय संविधान की विभिन्न सूचियों में दर्ज कुछ विषय यहाँ दिए गए हैं। इन्हें नीचे दी गई तालिका में संघीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची वाले समूहों में लिखें।
(क) रक्षा; (ख) पुलिस; (ग) कृषि; (घ) शिक्षा; (ङ) बैंकिंग; (च) वन; (छ) संचार; (ज) व्यपार; (झ) विवाह।
संघीय सूची | |
राज्य सूची | |
समवर्ती सूची |
संघीय सूची | रक्षा, संचार, बैंकिंग |
राज्य सूची | पुलिस, कृषि, व्यपार, वाणिज्य और सिंचाई |
समवर्ती सूची | शिक्षा, वन, विवाह |
राज्य सरकार | राज्य सूची |
केंद्र सरकार | संघीय सूची |
केंद्र और राज्य सरकार | समवर्ती सूची |
स्थानीय सरकार | अवशिष्ट अधिकार |
(घ) स्थानीय सरकार- अवशिष्ट अधिकार।
स्थानीय सरकार के पास अवशिष्ट अधिकार नहीं होते। ये अधिकार केवल केंद्र सरकार के पास
होते हैं। उन पर कानून बनाने का अधिकार केंद्र का होता है।
सूची I और सूची II में मेल ढूँढ़ें और नीचे दिए गए कोड के आधार पर सही उत्तर चुनें।
सूची I | सूची II |
1. भारतीय संघ | (अ) प्रधानमंत्री |
2. राज्य | (ब) सरपंच |
3. नगर निगम | (स) राज्यपाल |
4. ग्राम पंचायत | (द) मेयर |
1 | 2 | 3 | 4 | |
(सा) | द | अ | ब | स |
(रे) | ब | स | द | अ |
(गा) | अ | स | द | ब |
(मा) | स | द | अ | ब |
कोड (गा) अ स द ब
गाँधीजी ने प्रस्तावित रॉलेट एक्ट 1919 के विरूध्द एक राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आंदोलन चलाने का निर्माण क्यों किया? इस सत्याग्रह को किस प्रकार संचालित किया गया? स्पष्ट कीजिए।
प्रस्तावित रॉयल एक्ट 1919 के विरूध्द सत्याग्रह :-
(i) रॉयल एक्ट को इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल ने बहुत जल्दबाजी में पारित किया।
(ii) इसका भारतीय सदस्यों ने सामूहिक रूप से भरी विरोध किया था।
(iii) इस कानून ने सरकार को राजनीतिक गतिविधियों को कुचलने के लिए भारी शक्ति प्रदान की।
(iv) राजनीतिक कैदियों को दो साल तक बिना मुकदमा चलाए जेल में बंद रखने का अधिकार मिल गया।
सत्याग्रह का संचालन :-
(i) गांधी जी इस प्रकार के अन्याय पूर्ण कानूनों के खिलाफ अहिंसक ढंग से नागरिक अवज्ञा चाहते थे।
(ii) इसे 6 अप्रैल को हड़ताल के साथ प्रारम्भ किया।
(iii) विभिन्न शहरों में रैलियों का आयोजन किया गया।
(iv) रेलवे वर्कशाप में कामगार हड़ताल पर चले गए।
(v) दुकानें बंद हो गईं।
संघीय शासन व्यवस्थाएँ किन दो तरीकों से गठित हुआ है ?
संघीय शासन व्यवस्थाएँ दो तरीकों से गठित है।
साथ आकर संघ | राज्यों का गठन |
दो या अधिक स्वतंत्र राष्ट्रों को साथ लाकर एक बडी इकाई गठित करना। अपनी सप्रभूता, अपनी सुरक्षा तथा खुशहाली बढ़ाने का रास्ता आविष्कार करते है। प्रांतों को समान अधिकार होता है अमेरिका, स्विट् जरलैड, ऑस्ट्रलिया |
राज्यों का गठन और राज्य और राष्ट्रीय सरकार के बीच सत्ता का बंटवारा कर देना। केंद्र सरकार ज्यादा ताकतवर है । भारत, बेल्जियम, स्पेन |
स्थानीय स्वशासन का क्या महत्व है?
भारत मे संघवाद की सफलता के लिए असली कारण क्या है?
1990 तक केंन्द्र -राज्य सरकार के आपसी संबंधो की स्थिति क्या थीं ?
एक ही पार्टी का केंद्र और अधिकांश राज्यों में शासन रहा । जब केंद्र और राज्य में अलग-अलग दलों की सरकार रही तो केंद्र सरकार ने राज्यों के अधिकारों की अनदेखी करने की कोशिश की। केंन्द्र सरकार अक्सर संवैधानिक प्रावधानों का दुरूपयोग करके विपक्षी दलों की राज्य सरकारों को भंग कर देती थी।
Sponsor Area
शहरी क्षेत्रों में मौजूद स्थानीय निकायों पर टिप्पणी लिखें ?
संघवाद की मुख्य विशेषताएं क्या हैं ?
संघ और राज्य के बीच विधायी अधिकारों के तीन सूचियाँ क्या क्या हैं? बाकी के विषय क्या है?
विधायीशक्तियों की तीन सूचियां
संघ सूची | राज्य सूची | समवर्ती सूची |
राष्ट्रीय महत्व के विषय है।एक तरह की नीतियों की जरूरत है । |
प्रांतीय और स्थानीय महत्व के विषय है। सिर्फ राज्य सरकार ही |
वे विषय है जो केंद्र के साथ राज्य सरकारों की साझी दिलचस्पी मे आते है। इन विषयों पर कानून बनाने का अधिकार राज्य सरकारों और केंद्र सरकार, दोनों को ही है । |
लेकिन जब दोनों के कानून में टकराव हो तो केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया कानून ही मान्य होता है। 'बाकी बचे विषय' जो इसमें से किसी सूची में नहीं आते वह विषय केंद्र सरकार के अधिकार के क्षेत्र में चले जाते है।
विकेन्द्रीकरण की दिशा में 1992 में क्या कदम लिया गया था?
भारतीय संघ में भाषा - नीति में दिखाया लचीलापन के बारे में बताएं?
Sponsor Area
Sponsor Area