सपनों के से दिन
निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) टोपी शुक्ला के घर की बूढ़ी नौकरानी को टोपी के प्रति प्रेम और सहानुभूति क्यों थी? कारण सहित स्पष्ट कीजिए।
(ख) 'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर बताइए कि इफ़्फ़न की दादी मिली-जुली संस्कृति में विश्वास क्यों रखती थी। उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
(ग) 'सपनों के-से दिन' पाठ के आधार पर बताइए कि कोई भी भाषा आपसी व्यवहार में बाधा नहीं डालती। उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
(क) टोपी शुक्ला को सदैव अपने परिवारजनों से प्रताड़ना और उपेक्षा मिली थी। वह अपने भरेपूरे घर में अकेला था। उसके परिवार में दादी, माता-पिता, भाई सभी थे। उसकी किसी को परवाह नहीं थी। कभी दादी द्वारा दुत्कारा जाता, तो कभी माता द्वारा गलत समझा जाता, पिता अपने काम में मस्त थे और बड़ा भाई तो उसे सदैव नौकर के समान काम करवाता था। घर में उपेक्षित टोपी को देखकर बूढ़ी नौकरानी को उससे प्रेम और सहानुभूति होती थी। उसके समान ही टोपी की घर में कद्र नहीं थी। इसलिए वह टोपी के प्रति प्रेम और सहानुभूति रखती थी।
(ख) इफ़्फ़न की दादी पूरब की रहने वाली थीं तथा ससुराल लखनऊ था। उनका जीवन दो अलग संस्कृतियों के मध्य गुज़रा था। वे दोनों संस्कृतियों के मध्य पली-बढ़ीं थीं। अतः दोनों के प्रति प्रेम तथा सम्मान था। पूरब से होने के कारण पूरबी बोलती थीं क्योंकि यह उनके दिल के नज़दीक थी। वे धार्मिक थी परन्तु धर्म को कभी संस्कृति के मध्य नहीं लायीं। वे रोज़े-नमाज़ की पाबंद थीं लेकिन जब उनके एकमात्र बेटे को चेचक की बीमारी ने आ घेरा, तो एक टाँग पर खड़ी होकर माता से अपने बच्चे के लिए क्षमा प्रार्थना करने लगीं। माना जाता है कि चेचक हिन्दुओं की देवी माता के प्रकोप के कारण होता है। इससे पता चलता है कि दोनों संस्कृतियों के प्रति प्रेम और आदर होने के कारण वे उनमें विश्वास रखती थीं।
(ग) यह बात बिलकुल सही है भाषा आपसी व्यवहार में बाधा नहीं डाल सकती है। लेखक का गाँव ऐसा था, जहाँ राजस्थान तथा हरियाणा से आए हुए परिवार रहते थे। उनकी बोली बिलकुल अलग थी। परन्तु बच्चों के आपसी व्यवहार में भाषा ने कभी बाधा नहीं डाली। वे सब खेलते समय एक दूसरे की बात समझ व जान लेते थे। खेल के समय भाषा का कोई स्थान नहीं होता था। बस आपसी समझ से काम चल जाता था।
Sponsor Area
कोई भी भाषा आपसी व्यवहार में बाधा नहीं बनती− पाठ के किस अंश से यह सिद्ध होता हैं?
पीटी साहब की 'शाबाश' फ़ौज के तमगों-सी क्यों लगती थी। स्पष्ट कीजिए।
नयी श्रेणी में जाने और नयी कापियों और पुरानी किताबों से आती विशेष गंध से लेखक का बालमन क्यों उदास हो उठता था?
स्काउट परेड करते समय लेखक अपने को महत्वपूर्ण 'आदमी' फ़ौजी जवान क्यों समझने लगता था?
हेडमास्टर शर्मा जी ने पीटी साहब को क्यों मुअतल कर दिया?
लेखक के अनुसार उन्हें स्कूल खुशी से भागे जाने की जगह न लगने पर भी कब और क्यों उन्हें स्कूल जाना अच्छा लगने लगा?
लेखक अपने छात्र जीवन में स्कूल से छुट्टियों में मिले काम को पूरा करने के लिए क्या-क्या योजनाएँ बनाया करता था और उसे पूरा न कर पाने की स्थिति में किसकी भाँति 'बहादुर' बनने की कल्पना किया करता था?
पाठ में वर्णित घटनाओं के आधार पर पीटी सर की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
विद्यार्थियों को अनुशासन में रखने के लिए पाठ में अपनाई गई युक्तियों और वर्तमान में स्वीकृत मान्यताओं के संबंध में अपने विचार प्रकट कीजिए।
Sponsor Area
Sponsor Area