गिरगिट

Question

निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिएः
(क) ‘सआदत अली’ अंग्रेज़ों का हिमायती क्यों था? ‘कारतूस’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
(ख) ‘गिरगिट’ पाठ के आधार पर ओचुमेलाॅव की तीन चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
(ग) ‘कारतूस’ पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए कि वजीर अली एक नीतिकुशल योद्धा था। 

Answer

(क) सआदत अली वज़ीर अली का चाचा और नवाब आसिफउदौला का भाई था। सआदत अली अंग्रेज़ों का चमचा था।  अंग्रेज़ जानते थे कि यदि अवध को अपने अधिकार में लेना है, तो सआदत अली का तख्त पर बैठना आवश्यक है। वज़ीर अली के रहते अवध को अपने कब्जे में लेना संभव नहीं था।इसलिए ‘सआदत अली’ अंग्रेज़ों का हिमायती था|

(ख) ओचुमेलॉव की तीन चारित्रिक विशेषताएँ इस प्रकार हैं-

1.अवसरवादी- ओचुमेलॉव अवसरवादी व्यक्ति है। अवसर का लाभ उठाना उसे बहुत अच्छा आता है। जब उसे पता चलता है कि कुत्ता जनरल साहब का है, तो वह तुरंत कुत्ते के पक्ष में बोलने लगता है। इससे पहले वह ख्यूक्रिन के पक्ष में बोल रहा था।

 

2. चापलूस- ओचुमेलॉव एक चापलूस व्यक्ति है। वह जनरल साहब की चापलूसी करने के लिए उन पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करता है। जब तक वह इस सच से अनजान था कि कुत्ता जनरल साहब का नहीं है, तब तक वह कुत्ते के मालिक को सज़ा दिलाने के लिए तैयार था। परन्तु जनरल साहब का कुत्ता होने की बात पता चलने पर जनरल साहब के प्रति वफादर हो जाता है और कुत्ते को सकुशल घर भिजवा देता है।

 

 3. स्वार्थी- ओचुमेलॉव स्वार्थी व्यक्ति है। अपने स्वार्थ के लिए वह किसी का भी फायदा उठा सकता है। अपने पद की गरिमा भी उसे दिखाई नहीं देती है। उसके लिए अपना स्वार्थ महत्वपूर्ण है। लोगों का विश्वास, न्याय जैसी बातें उसके लिए बेकार हो जाती है।

 

(ग) वज़ीर अली एक नीतिकुशल योद्धा था। अंग्रेज़ी सरकार उसे पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रही थी परन्तु उसे पकड़ने में असमर्थ थी। वह जंगलों में इस कदर रहता था कि किसी के हाथ नहीं आया था। उसकी नीति कुशलता का ही प्रमाण है कि कुछ जाँबाज़ सिपाहियों के ही दम पर वह वर्षों तक अंग्रेज़ी सरकार को चकमा देता रहा।

Sponsor Area

Some More Questions From गिरगिट Chapter

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-  
ख्यूक्रिन ने मुआवज़ा पाने की क्या दलील दी?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-  
ख्यूक्रिन ने ओचुमेलॉव को उँगली ऊपर उठाने का क्या कारण बताया?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-  
येल्दीरीन ने ख्यूक्रिन को दोषी ठहराते हुए क्या कहा?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-  
ओचुमेलॉव ने जनरल साहब के पास यह संदेश क्यों भिजवाया होगा कि 'उनसे कहना कि यह मुझे मिला और मैंने इसे वापस उनके पास भेजा है'?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-  
भीड़ ख्यूक्रिन पर क्यों हँसने लगती है?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-  
किसी कील-वील से उँगली छील ली होगी−ऐसा ओचुमेलॉव ने क्यों कहा?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए- 
ओचुमेलॉव के चरित्र की विशेषताओं को अपने शब्दों में लिखिए।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए- 
यह जानने के बाद कि कुत्ता जनरल साहब के भाई का है−ओचुमेलॉव के विचारों में क्या परिवर्तन आया और क्यों?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए- 
ख्यूक्रिन का यह कथन कि 'मेरा एक भाई भी पुलिस में है...।' समाज की किस वास्तविकता की ओर संकेत करता है? 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए- 
इस कहानी का शीर्षक 'गिरगिट' क्यों रखा होगा? क्या आप इस कहानी के लिए कोई अन्य शीर्षक सुझा सकते हैं? अपने शीर्षक का आधार भी स्पष्ट कीजिए?