सर्वेश्वर दयाल सक्सेना - मानवीय करुणा की दिव्या चमक

Question

आपका मित्र हडसन एंड्री आस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्‌टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए?

Answer

मोती बाग दिनांक 14/07/17
नई दिल्ली (भारत) 
110084

प्रिय मित्र हडसन एंड्री,

सस्नेह नमस्कार।

आशा है आप सब सकुशल होंगे। आपके पत्र से ज्ञात हुआ है कि आपका विद्‌यालय ग्रीष्मावकाश के लिए बंद हो चुका है। हमारी परीक्षाएं 28 मई को समाप्त हो रही हैं। इसके पश्चात् विद्‌यालय 15 तक बंद रहेगा। इस बार हम पिताजी के साथ शिमला जा रहे हैं। लगभग 20 दिन तक हम शिमला में रहेंगे। वहां मामा जी भी रहते हैं। अत: वहां रहने में पूरी सुविधा रहेगी। शिमला के आस-पास सभी दर्शनीय स्थान देखने का निर्णय किया है। मेरे मामा जी के बड़े सुपुत्र वहां अंग्रेजी के अध्यापक हैं। उनकी सहायता एवं मार्ग-दर्शन से मैं अपने अंग्रेजी के स्तर को भी बढ़ा सकूंगा। प्रिय मित्र, यदि आप भी हमारे साथ चलें तो यात्रा का आनंद आ जाएगा। आप किसी प्रकार का संकोच न करें। मेरे माता-पिताजी भी आपको मेरे साथ देखकर बहुत प्रसन्न होंगे। आप शीघ्र ही अपने कार्यक्रम से सूचित करना। हमारा विचार के प्रथम सप्ताह में जाने का है।

शिमला से लौटने के बाद कश्मीर जाने का विचार है जहां अनेक दर्शनीय स्थान हैं। जम्मु के पास कटरा में वैष्णो देवी का मंदिर मेरे आकर्षण का केंद्र हैं। मुझे अभी तक इस सुंदर भवन को देखने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ। आशा है कि इस बार यह जिज्ञासा वो शांत हो जाएगी। आप अपने कार्यक्रम से शीघ्र ही सूचित करें।

अपने माता-पिता को मेरी ओर से सादर नमस्कार कहें।

आपका मित्र,

विजय कुमार।

Sponsor Area

Some More Questions From सर्वेश्वर दयाल सक्सेना - मानवीय करुणा की दिव्या चमक Chapter

आपके विचार से बुल्के ने भारत आने का मन क्यों बनाया होगा?

‘बहुत सुंदर है मेरी जन्मभूमि रेन्स चैपल’-इस पंक्ति में फादर की अपनी जन्मभूमि के प्रति कौन-सी भावनाएं अभिव्यक्त होती हैं? उतप अपनी जन्मभूमि के बारे में क्या सोचते’?

‘मेरा देश भारत’ विषय पर 200 शब्दों का निबंध लिखिए?

आपका मित्र हडसन एंड्री आस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्‌टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए?

निम्नलिखित वाक्यों मैं समुच्यबोधक छांटकर अलग लिखिए-
तब भी जब वह-इलाहाबाद में थे और तब भी जब वह दिल्ली आते थे?

निम्नलिखित वाक्यों मैं समुच्यबोधक छांटकर अलग लिखिए-
माँ ने बचपन से ही घोषित कर दिया था कि लड़का हाथ से गया?

निम्नलिखित वाक्यों मैं समुच्यबोधक छांटकर अलग लिखिए-
वे रिश्ता बनाते थे तो तोड़ते नहीं थे?

निम्नलिखित वाक्यों मैं समुच्यबोधक छांटकर अलग लिखिए-
उनके मुख से सांत्वना के जादू भरे दो शब्द सुनना एक ऐसी रोशनी से भर देता था जो किसी गहरी तपस्या से जनमती है?

निम्नलिखित वाक्यों मैं समुच्यबोधक छांटकर अलग लिखिए-
पिता और भाइयों के लिए मन में बहुत लगाव नहीं था लेकिन वो स्मृति में अकसर डूब जाते।

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए [2 × 4 = 8]

(क) लेखक ने फादर कामिल बुल्के की याद को ‘यज्ञ की पवित्र अग्नि’ क्यों कहा है?
(ख) मन्नू भंडारी का अपने पिता से जो वैचारिक मतभेद था उसे अपने शब्दों में लिखिए।
(ग) “नेताजी का चश्मा’ पाठ में बच्चों द्वारा मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा लगाना क्या प्रदर्शित करता है?
(घ) बालगोबिन भगत अपने सुस्त और बोदे से बेटे के साथ कैसा व्यवहार करते थे और क्यों ?
(ङ) लखनवी अंदाज’ पाठ के आधार पर बताइए कि लेखक ने यात्रा करने के लिए सेकंड क्लास का टिकट क्यों खरीदा?