समानता

Question

निम्नलिखित में से किस में समानता के किस सिद्धांत का उल्लंघन होता है और क्यों ?
(क) कक्षा का हर बच्चा नाटक का पाठ अपना क्रम आने पर पड़ेगा।
(ख) कनाडा सरकार ने दूसरे विश्वयुद्ध की समाप्ति से 1960 तक यूरोप के श्वेत नागरिकों को कनाडा में आने और बसने के लिए प्रोत्साहित किया।
(ग) वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से रेलवे आरक्षण की एक खिड़की खोली गई।
(घ) कुछ वन क्षेत्रों को निश्चित आदिवासी समुदायों के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

Answer

(क) इस उदाहरण में 'समानता के सिद्धांत' का उल्लंघन नहीं हैं। क्योंकि कक्षा में अनुशासन और सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक है।
(ख) इस उदाहरण में कनाडा सरकार ने 'समानता के सिद्धांत' का उल्लंघन किया है। क्योंकि केवल श्वेत नागरिकों को ही कनाडा में आने और बसने के लिए प्रोत्साहित करना रंग-भेद की नीति को दर्शाता हैं।  
(ग) इस उदाहरण में 'समानता के सिद्धांत' का उल्लंघन नहीं हैं। क्योंकि ये अधिकार वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं और उनकी ज़रूरतों को मद्देनज़र रखते हुए दिया गया हैं। 
(घ) इस उदाहरण में भी 'समानता के सिद्धांत' का उल्लंघन नहीं हैं। क्योंकि यह जनजातीय लोगों के आजीविका अधिकारों और उनकी संस्कृति की रक्षा करता है।

Sponsor Area

Some More Questions From समानता Chapter