राष्ट्रीय आंदोलन का संघटन: 1870 के दशक से 1947 तक
पहले विश्व युद्ध से भारत पर कौन से आर्थिक असर पड़े?
पहले विश्व युद्ध से भारत पर निम्नलिखित प्रभाव पड़े-
(1) इस युद्ध की वजह से ब्रिटिश सरकार के रक्षा व्यय में भरी इज़ाफा हुआ था। इस खर्च को निकालने के लिए सरकार ने निजी आय और व्यावसायिक मुनाफे पर कर बढ़ा दिया था ।
(2) सैनिक व्यय में इज़ाफे तथा युद्धक सामग्री की आपूर्ति की वजह से ज़रूरी चीज़ों की कीमतों में भारी उछाल आया और आम लोगों की ज़िन्दगी मुश्किल होती गई।
(3) इस युद्ध ने औद्योगिक वस्तुओं जैसे -जुट के बोरे, कपड़ें रेल की पटरियाँ आदि की माँग बढ़ा दी और अन्य देशों से भारत आने वाले आयात में कमी ला दी थी ।
(4) युद्ध के दौरान भारतीय उद्योगों का विस्तार हुआ और भारतीय व्यावसायिक समूह विकास के लिए और अधिक अवसरों की माँग करने लगे।
(5) व्यावसायिक समूहों ने युद्ध से पर्याप्त मुनाफा कमाया।
Sponsor Area
गांधीजी ने नमक कानून तोड़ने का फैसला क्यों लिया?
1937-47 की उन घटनाओं पर चर्चा करें जिनके फलस्वरूप पाकिस्तान का जन्म हुआ?
Sponsor Area
Sponsor Area