कार्य तथा ऊर्जा
एक पिंड को धरती के किसी कोने पर फेंका जाता है। यह एक वक्र पथ पर चलता है, और वापस धरती पर आ गिरता है। पिंड के पंथ के प्रारंभिक तथा अंतिम बिंदु एक क्षैतिज रेखा पर स्थित है। पिंड पर गुरुत्व बल द्वारा कितना कार्य किया गया?
पिंड पर गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा किया जाने वाला काम शून्य है। इसका कारण यह है कि पिंड का शुद्ध विस्थापन क्षैतिज दिशा में है, जबकि गुरुत्वाकर्षण की शक्ति ऊर्ध्वाधर नीचे की दिशा में कार्य करती है।
पिंड का ऊर्ध्वाधर विस्थापन, h=0
इसलिए गुरुत्वाकर्षण बल (mg) द्वारा किया कार्य w
=m x g x h = 0
Sponsor Area
10 किलो द्रव्यमान का पिंड मेज पर A बिंदु पर रखा है। इसे B बिंदु तक लाया जाता है यदि A तथा B को मिलाने वाली क्षैतिज है तो पिंड पर गुरत्व बल द्वारा किया कितना होगा अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
मुक्त रूप से गिरते एक पिंड की स्थितिज ऊर्जा लगातार काम होती जाती है क्या यह ऊर्जा सरंक्षण नियम का उल्ल्घन करती है कारण बताइए।
जब आप साईकिल चलाते है तो कौन-कौन से ऊर्जा रूपांतरण होते है?
जब आप अपनी सारी शक्ति लगाकर एक बड़ी चट्टान को धकलेना चाहते हैं, और इसे हिलाने में असफल हो जाते हैं तो क्या इस अवस्था में ऊर्जा का स्थानांतरण होता है ? आपके द्वारा भेजी गई ऊर्जा कहां चली जाती है ?
किसी घर में एक महीने में ऊर्जा की 250 यूनिट व्यय हुई यह ऊर्जा जूल में कितनी होगी?
पृथ्वी के चारों ओर घूमते हुए किसी उपग्रह पर गुरुत्व बल द्वारा कितना कार्य किया जाएगा अपने उत्तर का तर्कसंगत बताइए।
क्या किसी पिंड पर लगने वाली किसी भी बल की अनुपस्थिति में इसका विस्थापन हो सकता है? सोचिए इस प्रश्न के बारे में अपने मित्रों तथा अध्यापकों से विचार विमर्श कीजिए।
कोई मनुष्य भूसे के एक गट्ठर को अपने सिर पर 30 मिनट तक रखे रहता है और थक जाता है क्या उसने कुछ कार्य किया या नहीं अपने उत्तर को तर्कसंगत बनाइए
Sponsor Area
Sponsor Area