दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म

Question

निम्न समस्याओं में रैखिक समीकरणों के युग्म बनाइए और उनके हल ( यदि उनका अस्तित्व हो ) विलोपन विधि से ज्ञात कीजिए:

मीना 2000 रु. निकलने के लिए एक बैंक गई। उसने खजाँची से 50 रु. तथा 100 रु. के नोट देने के लिए कहा। मीना ने कुल 25 नोट प्राप्त किए। ज्ञात कीजिए कि उसने 50 रु. और 100 रु. के कितने-कितने नोट प्राप्त किए?

Answer

माना मीना के पास 50 रु. के x नोट और 100 के y नोट है, तब प्रश्नानुसार
x + y = 25    ...(i)
50x + 100y = 2000
⇒ x + 2y = 40    ...(ii)
(ii) समीकरण में से समीकरण (i) को घटाने पर
y = 15
y का मान समीकरण (i) में रखने पर
x + 15 = 25
⇒  x = 25 - 15 = 10
तो, मीना के पास 50 रु. के 10 नोट और 100 के 15 नोट है।

Sponsor Area