For Daily Free Study Material Join wiredfaculty
Home > सबसे सुंदर लड़की
Sponsor Area
सबसे सुंदर लड़की
(क) हर्ष का पिता समुद्र के किनारे रहता था। वह तरह-तरह के खिलौने एवं मालाएँ तैयार कर पास के बड़े नगर में बेच आता था। तुम अपने आस-पास के कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करो। वे किन-किन चीजों से क्या-क्या बनाते हैं?
(ख) समुद्र से सीपी, कौड़ी, शंख, पत्थर आदि प्राप्त होते हैं। पता करो उससे और क्या-क्या चीज़ें प्राप्त होती हैं जो मनुष्य के लिए उपयोगी हैं? इसकी एक सूची बनाओ।
(ग) हर्ष और कनक ने मंजरी को समुद्र से निकाला। इसके बाद उन्होंने मंजरी को प्राथमिक उपचार दिया। पता करो तुम कौन से प्राथमिक उपचार करोगे, यदि
– किसी का हाथ गर्म चीज़ से जल जाए
– पैर में काँच घुस जाए
– कोई ज़हरीला जंतु काट ले
(क) 1. कुम्हार मिट्टी से कई प्रकार के घड़े, खिलौने, फूलदान, प्याले इत्यादि बनाते हैं।
- एक आंटी पुराने कपड़ों से विभिन्न तरह के सुन्दर गलीचे, बैग और पायदान बनाती हैं।
- एक भईया पुरानी चूड़ियों के प्रयोग से सुंदर सजाने की वस्तुएँ बनाते हैं।
(ख) 1. नमक – यह खाना बनाने के काम आता है।
- मोती – यह आभूषण बनाने और औषधि बनाने के काम आता है।
- पेट्रोल – यह एक तरल पदार्थ हैं जो विभिन्न प्रकार के वाहनों को चलाने के काम आता है।
- मछलियाँ – यह घर में रखने और खाने के काम आती है।
- समुद्री मूंगा – यह मछली घर में सजाने के काम आता है।
(ग) 1. किसी का हाथ गर्म चीज़ से जल जाए – बर्फ़ मलेगें या फिर ठंडे पानी के नीचे हाथ रख देगें। जल्दी से बरनाल मलहम लगाएँगें। इसके बाद तुरंत डॉक्टर के पास जाएँगे।
- पैर में काँच घुस जाए – उसे किसी कुर्सी पर बैठाकर काँच निकालने का प्रयास करेंगे। काँच निकालने के बाद घाव को डेटॉल लगाकर साफ़ करेगें। उसके बाद उसमें मलहम लगाकर पट्टी कर देगें यदि इसके बाद भी खून नहीं रुकेगा तो डॉक्टर के पास ले जाएँगे। टिटनेस का इंजेक्शन अवश्य लगवाएँगे।
- कोई जहरीला जंतु काट ले – उस स्थान को साबुन से अच्छी तरह धोएँगें और घाव को ढक देगें। तुरन्त डॉक्टर के पास ले जाकर रेबिस का इंजेक्शन लगवाएँगें।
Tips: -
(नोट: बच्चे अपने आस-पास पता करें और दी गई जानकारी में स्वयं भी कुछ जोड़ें।)
Some More Questions From सबसे सुंदर लड़की Chapter
मंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। तुम्हें सबसे सुंदर कौन लगती/लगता है? क्यों?
(क) “वह बेचारी थी बड़ी गरीब।”
लोग आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते हैं? कहानी में कनक को बेचारी कहा गया है जबकि वह निडर और दूसरों की सहायता करने वाली लड़की थी। दूसरी ओर मंजरी गरीब नहीं थी पर ईर्ष्यालु और डरपोक थी। तुम्हारे विचार से असली गरीब कौन है?
(ख) तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखे होंगे। तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हो सकते हैं?
(ग) अमीरी और गरीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है? कुछ उपाय सुझाओ।
(क) क्या तुम्हारा जन्मदिन मनाया जाता है?
(ख) तुम्हारे कितने दोस्तों और संबंधियों का जन्मदिन मनाया जाता है और कितनों का नहीं मनाया जाता?
(क) हर्ष का पिता समुद्र के किनारे रहता था। वह तरह-तरह के खिलौने एवं मालाएँ तैयार कर पास के बड़े नगर में बेच आता था। तुम अपने आस-पास के कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करो। वे किन-किन चीजों से क्या-क्या बनाते हैं?
(ख) समुद्र से सीपी, कौड़ी, शंख, पत्थर आदि प्राप्त होते हैं। पता करो उससे और क्या-क्या चीज़ें प्राप्त होती हैं जो मनुष्य के लिए उपयोगी हैं? इसकी एक सूची बनाओ।
(ग) हर्ष और कनक ने मंजरी को समुद्र से निकाला। इसके बाद उन्होंने मंजरी को प्राथमिक उपचार दिया। पता करो तुम कौन से प्राथमिक उपचार करोगे, यदि
– किसी का हाथ गर्म चीज़ से जल जाए
– पैर में काँच घुस जाए
– कोई ज़हरीला जंतु काट ले
भारत के मानचित्र को देखो। भारत तीन दिशाओं से समुद्र से घिरा है। उन तीनों दिशाओं के नाम मानचित्र में भरो। समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम भी भरो।
‘उसके पिता एक सुंदर-सा खिलौना बनाने में लगे हैं।’इस वाक्य में ‘सुंदर-सा’ लगाकर वाक्य बनाया गया है। तुम भी साधारण, बड़ा, छोटा, लंबा, गोल, चौकोर और त्रिकोण शब्द में सा, से या सी का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series