स्मृति - श्रीराम शर्मा

Question

इस पाठ को पढ़ने के बाद किन-किन बाल-सुलभ शरारतों के विषय में पता चलता है?

Answer

बच्चे कौतुहल प्रिय और जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। उनकी जिज्ञासा व पीड़ा उनको निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा कर देती है। इस पाठ में लेखक उनके भाई व उनके साथियों की बाल सुलभ शरारतों का पता चलता है। वे इस प्रकार हैं-
- बच्चे झरबेरी से बेर तोड़कर खाने का आनंद लेते हैं।
- कठिन व जोखिम पूर्ण कार्य करते हैं।
- माली से छुप-छुपकर पेड़ों से आम आदि फल तोड़ना पसंद करते हैं।
- बच्चे स्कूल जाते समय रास्ते में शरारतें करते हैं।
- रास्ते में चलते-चलते डंडे की सहायता से वस्तुओं को बिखेरना पसंद करते हैं।
- बच्चे कुएँ में ढेला फेंककर खुश होते हैं।
- वे जानवरों जीव-जन्तुओं को तंग करते हैं।

Sponsor Area