एवेरेस्ट : मेरी शिखर की यात्रा - बचेंद्री पाल
आशय-हिमपात का अव्यवस्थित ढंग से गिरना स्वयं में डरावना था। धरातल में दरार पड़ती है। हिमपात और ग्लेशियर के बहने से बड़ी-बड़ी बर्फ की चट्टानों के गिरने की बात सुनकर लेखिका को यह सुनना तो और भी भयभीत करने वाला लग रहा था कि इन बड़ी-बड़ी बर्फ़ की चट्टानों के गिरने से कई बार धरातल पर ये दरारें बहुत गहरी और चौड़ी बर्फ़ से ढकी हुई गुफाओं में बदल जाती थीं जिनमें धँसकर मनुष्य का जीवित रहना संभव नहीं था। इसके अतिरिक्त उसे यह जानकारी तो और भी अधिक भयानक लगी कि इनके सारे अभियान में यह हिमपात लगभग एक दर्जन पर्वतारोहियों और कुलियों का प्रतिदिन प्रभावित करता रहेगा। उन्हें इसका सामना करना पड़ेगा।
Sponsor Area
Sponsor Area
Sponsor Area