For Daily Free Study Material Join wiredfaculty Whatsapp Group | Download Android App | Ncert Book Download
Sponsor Area
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिएः
हर संध्या को इसकी छाया सागर-सी लंबी होती है, हर सुबह वही फिर गंगा की चादर-सी लंबी होती है। इसकी छाया में रंग गहरा है देश हरा, परदेश हरा, हर मौसम है संदेश-भरा इसका पद-तले छूने वाला वेदों की गाथा गाता है। गिरिराज हिमालय से भारत का कुछ ऐसा ही नाता है। जैसा यह अटल, अडिग-अविचल वैसे ही हैं भारतवासी है अमर हिमालय धरती पर, तो भारतवासी अविनाशी कोई क्या हमको ललकारे हम कभी न हिंसा से हारे दुख देकर हमको क्या मारे गंगा का जल जो भी पीले, वह दुख में भी मुसकाता है गिरिराज हिमालय से भारत का कुछ ऐसा ही नाता है।
(i) ‘है देश हरा परदेश हरा’ कथन में ‘हरा’ से तात्पर्य है
(क) हरा रंग (ख) हरे खेत (ग) संपन्नता (घ) खुशहाली
(ii) हिमालय को ‘गिरिराज’ क्यों कहा गया है?
(क) सर्वप्रिय होने के कारण (ख) परम पवित्र होने के कारण (ग) सर्वोच्च होने के कारण (घ) दर्शनीय होने के कारण
(iii) हिमालय के प्रभाव से भारत में कौन-सा गुण दिखाई पड़ता है?
(क) स्थिरता (ख) अजेयता (ग) पवित्रता (घ) सुंदरता
(iv) भारतीय किसी के ललकारने से नहीं डरते, क्योंकि
(क) उन्हें चुनौती स्वीकारने की आदत है (ख) वे ललकारने से नहीं डरते (ग) वे वीर और साहसी होते हैं (घ) उन्हें हिंसा से नहीं हराया जा सकता
(v) गंगाजल ग्रहण करने वाला
(क) सुखों में मग्न रहता है (ख) दुखों में प्रसन्न रहता है (ग) हृदय से उदार होता है (घ) परोपकारी होता है