Good Afternoon
15:35 pm

Sponsor Area

Sponsor Area

Question is

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
बाजार में एक जादू है। वह जादू आँख की राह काम करता है। वह रूप का जादू है पर जैसे चुम्बक का जादू लोहे पर ही चलता है, वैसे ही इस जादू की भी मर्यादा है। जेब भरी हो, और मन खाली हो, ऐसी हालत में जादू का असर खूब होता है। जेब खाली, पर मन भरा न हो, तो भी जादू चल जाएगा। मन खाली है तो बाजार की अनेकानेक चीजों का निमंत्रण उसके पास पहुँच जाएगा। कहीं हुई उस वक्त जेब भरी तब तो फिर वह मन किसकी मानने वाला है। मालूम होता है यह भी लूँ, वह भी लूँ। सभी सामान जरूरी और आराम बढ़ाने वाला मालूम होता है। पर यह सब जादू का असर है। जादू की सवारी उतरी कि पता चलता है कि फंसी चीजों की बहुतायत आराम में मदद नहीं देती, बल्कि खलल ही डालती है।

1. बाजा़र के जादू को रूप का जादू क्यों कहा गया है?
2. बाजा़र के जादू की मर्यादा स्पष्ट कीजिए।
3. बाजा़र का जादू किस प्रकार के लोगों को लुभाता है?
4. इस जादू के बंधन से बचने का क्या उपाय हो सकता है?
5. ‘जेब भरी हो और मन खाली हो’ का आशय स्पष्ट कीजिए।
6. बाजा़र का जादू किस तरह के व्यक्तियों पर अधिक असर करता है?



Mock Test Series

Sponsor Area

Sponsor Area

NCERT Book Store

NCERT Sample Papers

Entrance Exams Preparation