-->

हिंदी व्याकरण

Question
CBSEHIHN10002898

(क) निम्नलिखित शब्दों का समास-विग्रह करते हुए समास का नाम लिखिए: 


(i) तीसरी क़सम

(ii) दिन-रात

(ख) निम्नलिखित शब्दों को समस्त-पद बनाकर समास का नाम लिखिए:      

(i) मुख है जो चंद्र के समान

(ii) तीन राहों का समूह

Solution

(क) (i) तीसरी है जो कसम (कर्मधारय समास)
(ii) दिन और रात (द्वंद्व समास)
(ख) (i) मुखचंद्र (कर्मधारय समास)
(ii) तिहारा (द्विगु समास)

Some More Questions From हिंदी व्याकरण Chapter

(क) निम्नलिखित का विग्रह करके समास का नाम लिखिएः
दहेज-प्रथा, महात्मा
(ख) निम्निलिखित का समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिएः
नया जो युवक, ध्यान में मग्न 

 

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिएः
(क) हम यहाँ सकुशलतापूर्वक हैं।
(ख) आज लगभग कोई एक दर्जन छात्र नहीं आए हैं।
(ग) कृपया आज का अवकाश देने की कृपा करें।
(घ) मोहन ने घर गया और सो गया। 

 

निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाएः
नाकों चने चबाना, बाल-बाल बचना। 

Q3शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण देकर शब्द और पद को समझाए।  

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए –
(क) मैं ठीक समय पर पहुँच गया परंतु सुरेश नहीं आया। (रचना के आधार पर वाक्य–भेद लिखिए)
(ख) गरजते बादलों में ​बिजली कौंध रही है। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
(ग) जो परिश्रम करता है उसकी पराजय नहीं होती। (सरल वाक्य में बदलिए) 

(क) निम्नलिखित का विग्रह करके समास का नाम लिखिए –
      माता–पिता, महापुरुष।

(ख) निम्नलिखित का समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए –
      बाढ़ से ​पीड़ित, नीला है जो गगन 

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिए –
(क) गाय को मिलाकर सानी खिलाओ।
(ख) हमारे माताजी का आ व्रत है।
(ग) कृपया स्वीकृति देने की कृपा करें।
(घ) लड़का लोग घर चला गया। 

निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए –
आँखों में धूल झोंकना, हक्का–बक्का रह जाना। 

(क) निम्नलिखित में रेखांकित पदबंधों के प्रकार लिखिएः

(i) ऋतुओं की विविधता भारतीयों को आनंदित करती है।
(ii) केवल पुस्तकों से सर्वांगीण और स्थायी ज्ञान प्राप्त नहीं होता।


(ख) विग्रहपूर्वक समास का नाम लिखिएः

हवनसामग्री


(ग) समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिएः

धूलि से धूसर

(क) निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदों का परिचय दीजिएः

(i) खेतों में सरसों के पीले फूल लहलहाते हैं।
(ii) इस देश में विभिन्न भाषा-भाषी लोग रहते हैं।
(iii) राष्ट्रीय नेताओं का देश की स्वाधीनता में प्रमुख योगदान रहा।


(ख) संधि-विच्छेद कीजिएः

नियमानुसार