-->

हिंदी व्याकरण

Question
CBSEHIHN10002897

निर्देशानुसार वाक्य-रुपांतरण कीजिए:  

(​क) वह रोज़ व्यायाम करता है, इसलिए स्वस्थ रहता है। (सरल वाक्य में)
(ख) परिश्रमी व्यक्ति कभी ख़ाली नहीं बैठता। (मिश्र वाक्य में)
(ग) आज्ञाकारी श्याम माता-पिता की सेवा करता है। (संयुक्त वाक्य में) 

Solution

(​क) रोज़ व्यायाम करने के कारण वह स्वस्थ रहता है।
(ख) जो परिश्रमी व्यक्ति होता है, वह कभी ख़ाली नहीं बैठता।
(ग) श्याम आज्ञाकारी है और माता-पिता की सेवा करता है।

Some More Questions From हिंदी व्याकरण Chapter

निर्देशानुसार उत्तर दीजिएः
(i) वह पुस्तक लेने बाजार गया। (मिश्र वाक्य में बदलकर लिखिए)
(ii) तुमने जो घड़ी खरीदी, वह अच्छी थी। (सरल वाक्य में बदलिए)
(iii) वह वाचनालय जाकर समाचार पत्र पढ़ने लगा। (संयुक्त वाक्य में बदलिए) 

(क) निम्नलिखित का विग्रह करके समास का नाम लिखिएः
दहेज-प्रथा, महात्मा
(ख) निम्निलिखित का समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिएः
नया जो युवक, ध्यान में मग्न 

 

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिएः
(क) हम यहाँ सकुशलतापूर्वक हैं।
(ख) आज लगभग कोई एक दर्जन छात्र नहीं आए हैं।
(ग) कृपया आज का अवकाश देने की कृपा करें।
(घ) मोहन ने घर गया और सो गया। 

 

निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाएः
नाकों चने चबाना, बाल-बाल बचना। 

Q3शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण देकर शब्द और पद को समझाए।  

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए –
(क) मैं ठीक समय पर पहुँच गया परंतु सुरेश नहीं आया। (रचना के आधार पर वाक्य–भेद लिखिए)
(ख) गरजते बादलों में ​बिजली कौंध रही है। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
(ग) जो परिश्रम करता है उसकी पराजय नहीं होती। (सरल वाक्य में बदलिए) 

(क) निम्नलिखित का विग्रह करके समास का नाम लिखिए –
      माता–पिता, महापुरुष।

(ख) निम्नलिखित का समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए –
      बाढ़ से ​पीड़ित, नीला है जो गगन 

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिए –
(क) गाय को मिलाकर सानी खिलाओ।
(ख) हमारे माताजी का आ व्रत है।
(ग) कृपया स्वीकृति देने की कृपा करें।
(घ) लड़का लोग घर चला गया। 

निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए –
आँखों में धूल झोंकना, हक्का–बक्का रह जाना। 

(क) निम्नलिखित में रेखांकित पदबंधों के प्रकार लिखिएः

(i) ऋतुओं की विविधता भारतीयों को आनंदित करती है।
(ii) केवल पुस्तकों से सर्वांगीण और स्थायी ज्ञान प्राप्त नहीं होता।


(ख) विग्रहपूर्वक समास का नाम लिखिएः

हवनसामग्री


(ग) समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिएः

धूलि से धूसर