‘गिरगिट’ पाठ के शीर्षक का आधार पाठ में क्या दिया गया है? अपने शब्दों में उत्तर देते हुए कोई अन्य शीर्षक कारण सहित सुझाइए।
अथवा
‘गांधीजी के नेतृत्व में अद्भुत क्षमता थी’ − कथन की पुष्टि ‘गिन्नी का सोना’ पाठ के आधार पर उदाहरण सहित कीजिए।
इस कहानी का शीर्षक 'गिरगिट' रखा गया है क्योंकि गिरगिट समय के अनुसार अपने को बचाने के लिए रंग बदलता रहता है। उसी प्रकार इंस्पेक्टर ओचुमेलॉव भी मौका परस्त है। पहले तो कुत्ते को भला- बुरा कहता है, गोली मारने की बात करता है परन्तु जनरल के भाई के कुत्ते होने का पता लगते ही वह बदल जाता है। उसके लिए मरियल कुत्ता 'सुन्दर डॉगी' हो जाता है और ख्यूक्रिन को बुरा भला कहने लगता है। वह गिरगिट की भांति रंग बदलता रहता है। इस पाठ का अन्य नाम 'बदलते रंग' रखा जा सकता है। इस पाठ में क्योंकि ओचुमेलॉव हर कदम पर रंग बदलता रहता है। कभी ख्यूक्रिन के पक्ष में होता है कभी कुत्ते के पक्ष में। यह नाम उसके बदलते स्वभाव को बहुत अच्छा प्रदर्शित करता है।
अथवा
गाँधीजी में नेतृत्व की अद्भुत क्षमता थी। उनका नेतृत्व ही था, जो विभिन्न धर्मों और संप्रदायों में बाँटा भारत एक हो गया और लोग आज़ादी पाने के लिए तत्पर हो गए। उन्होंने जब भी नेतृत्व किया, वे सफल रहे। उनके नेतृत्व के तले सभी धर्मों के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग दिया। ऐसे अनेक उदाहरण हमारे सामने विद्यमान हैं, जब उन्होंने सफल नेतृत्व किया। दांडी मार्च ऐसा ही एक आंदोलन है। इसकी सफलता को भुलाया नहीं जा सकता है। भारत छोड़ो आन्दोलन, सत्याग्रह तथा असहयोग आन्दोलन उनके अद्भुत नेतृत्व को दर्शाते हैं। अपनी इसी क्षमता के बल पर उन्होंने पूर्ण स्वराज की स्थापना की।