Sponsor Area

मनोविज्ञान और खेल

Question
CBSEHHIPEH12037112

अभी-प्रेरणा की तकनीकों का वर्णन कीजिए?

Solution
  1. मूल्याकंन: मूल्याकंन के माध्यम से व्यक्ति को उसकी स्थिति से अवगत करा कर उसे और अच्छा करने के लिए  प्रेरित किया जा सकता है।
  2. विभिन्नता: व्यक्ति के कार्यक्रम में विभिन्नताएँ ला कर उसे और रूचिकर बनाकर उसे लक्ष्य की ओर प्रेरित किया जा सकता है।
  3. दर्शक: दर्शको की उपस्थिति में खिलाड़ियों में जोश उत्पन्न होता हे वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते है।
  4. विवेचना (Criticism): खिलाड़ी के अनुचित प्रदर्शन की विवेचना करके भी उसे और अच्छा करने के लिये प्रेरित किया जा सकता है।
  5. छात्रवृति: खिलाड़ी को उचित परिणाम मिलने पर छात्रवृति देकर उसे ओर अच्छा करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
  6. आधुनिक उपकरण: आधुनिक उपकरण का इस्तेमाल करके वातावरण को अच्छा तथा रूचिकर बनाया जा सकता है जो कि खिलाड़ी को लक्ष्य की ओर प्रेरित करता है।
  7. अभ्यास की समय सीमा: अभ्यास की अवधि को कम करके खिलाड़ी के भार (Load) को कम करके खिलाड़ी को लक्ष्य की ओर अग्रसर किया जा सकता है।
  8. लक्ष्म निर्धारण: आसान लक्ष्यों को निर्धारित करके खिलाड़ी को लक्ष्य की ओर अग्रसर किया जा सकता है।
  9. पुरस्कार: खिलाड़ी को लक्ष्य प्राप्ति पर पुरस्कार देने का वादा करके उसे लक्ष्य प्राप्ति के लिये प्रेरित किया जा सकता है।
  10. प्रशंसा: उचित खेल प्रदर्शन पर खिलाड़ी को प्रशंसा करके उसे और अधिक अच्छा करने के लिये प्रेरित किया जा सकता है।
  11. रूचिकर वातावरण: वातावरण को संगीत, दर्शको आदि की सहायता से अधिक रूचिकर बनाकर, आदि की सहायता से अधिक रूचिकर बनाकर खिलाड़ी को लक्ष्य की ओर प्रेरित किया जा सकता है।
  12. संचार माध्यम: जब खिलाड़ी के खेल प्रदर्शन को संचार माध्यम से प्रसारित किया जाता है तो खिलाड़ी प्रशंसा का पात्र बनने के लिये लक्ष्य प्राप्ति के लिये पूरे दमखम से प्रेरित होता है।

Sponsor Area