Sponsor Area

शारीरिक शिक्षा और खेल (विभिन्न अक्षमताओं एवं विकारों के सन्दर्भ में)

Question
CBSEHHIPEH12036930

विशेष ज़रूरतों वाले बच्चों अथवा दिव्यांग के लिए शारीरिक क्रियाओं के लाभों का वर्णन कीजिए।

Solution
  1. शारीरिक सुधार: एकाग्रता में सुधार, लचक में सुधार, शक्ति में सुधार, सहनशीलता में सुधार, हृदय सम्बन्धी सुधार, मोटापे से पीड़ित होने की सम्भावना कम हो जाती है, हड्डियाँ मजबूत तथा मोटी हो जाती है। शारीरिक पुष्टि अच्छी हो जाती है, जोड़ों की सूजन कम होती है, तथा तंत्रिका तंत्र की कार्य क्षमता में सुधार आता है।
  2. मानसिक सुधार: मनोदशा में सुधार, सुयोग्यता में सुधार, अवसाद तथा चिंता के स्तर में कमी आती है।
  3. आत्म सम्मान: शारीरिक क्रियाओं में भाग लेने से दिव्यांग के आत्मविश्वास तथा आत्मसम्मान की भावना में बढ़ोतरी होती है।
  4. स्वास्थ्य: शारीरिक क्रियाओं में भाग लेने से दिव्यांग के स्वास्थ्य के स्तर में बढ़ोतरी होती है। उसके विकार होने की सम्भावना कम हो जाती है।
  5. व्यक्तित्व: शारिरिक क्रियाओं में भाग लेने से दिव्यांग के व्यक्तित्व के सभी पक्षों में निखार आता है।
  6. सामाजिक लाभ: नए अनुभव प्राप्त होना, नये दोस्त बनते है, आज़ादी का अनुभव होता है। दोषारोपण से बचना आदि।
  7. कार्य क्षमता: शारीरिक क्रियाओं में भाग लेने से व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ जाती है।

Sponsor Area