Sponsor Area

शारीरिक शिक्षा में बदलती प्रवृत्तियाँ और कैरियर

Question
CBSEHHIPEH11015936

शारीरिक शिक्षा में पुस्तक लेखन पर टिप्पणी लिखिए?

Solution

शारीरिक शिक्षा में पुस्तक लिखने के कैरियर में विशेष रूप से भारत में काफी अच्छे अवसर उपलब्ध हैं। वास्तव में भारत वर्ष में शारीरिक शिक्षा व इससे सम्बन्धित उपविषयों की पुस्तकों की भारी कमी है। कुछ शारीरिक शिक्षा-शास्त्री जिन्हें विभिन्न उपविषयों जैसे- खेल जीव यांत्रिकी, खेल समाज शास्त्र, खेल चिकित्सा शास्त्र, व्यायाम, शरीर क्रिया-विज्ञान, खेल शिक्षाशास्त्र, अनुसंधान, खेल मनो विज्ञान, खेल दर्शन शास्त्र, खेल प्रबंधन आदि के बारे में गहरा ज्ञान हो, वे इनके बारे में पाठ्यपुस्तकें लिखकर पार्टटाईम कैरियर अपना सकते हैं।