Sponsor Area

किसान और काश्तकार

Question
CBSEHHISSH9009529

अमेरिका में फ़सल काटने वाली मशीनों के फ़ायदे-नुकसान क्या-क्या थे?

Solution

फ़ायदे:
(i) इसने मानव श्रम में कटौती और कृषि उत्पादन में वृद्धि की। उदहारण: 1831 में सायरस मैक्कॉर्मिक  ने एक ऐसे औज़ार का आविष्कार किया जो एक ही दिन में इतना काम कर देता था जितना कि 16 आदमी हँसियों के साथ कर सकते थे।
(ii) इन मशीनों से ज़मीन के बड़े टुकड़ों पर फसल काटने, ठूँठ निकालने, घास हटाने और ज़मीन को दोबारा खेती के लिए तैयार करने का काम बहुत आसान हो गया था। विद्युत से चलने वाली ये मशीनें इतनी उपयोगी थीं कि उनकी सहायता से सिर्फ़ चार व्यक्ति मिलकर एक मौसम में 2000 से 4000 एकड़ भूमि पर फ़सल पैदा कर सकते थे।
(iii) संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े गेहूं उत्पादकों और निर्यातकों में से एक बन गया।
नुकसान:
(i) बिजली चालित मशीनों के आगमन से मज़दूरों की जरूरत काफी काम हो गई। यह मशीन बेरोज़गारी का कारण बनी। महायुद्ध के उपरांत उत्पादन की हालत यह हो गई थी की बाजार गेहूँ से अटा पड़ा था। 
(ii) गेहूँ के दाम गिरने से आयत बाजार ढह गया था। 1930 के दशक की महामंदी का असर हर जगह दिखाई पड़ता था।




Some More Questions From किसान और काश्तकार Chapter