Sponsor Area

किसान और काश्तकार

Question
CBSEHHISSH9009528

अमेरिका पर नए आप्रवासियों के पश्चिमी प्रसार का क्या प्रभाव पड़ा?

 

Solution

(i) श्‍वेत अप्रवासी पश्चिम की ओर बढ़े। उन्होंने एक बड़े-भूभाग को साफ किया और उस पर गेहूँ की खेती करने लगे।
(ii) 1860 के बाद मिसीसीपी नदी के पार स्थित विशालकाय मैदानों में प्रवासी आबादी का प्रसार हुआ। बाद के दशकों में यह समूचा क्षेत्र अमेरिकी गेहूँ उत्पादन का एक बड़ा क्षेत्र बन गया।
(iii) गेहूँ की माँग बढ़ने के साथ इसके दामों में भी उछाल आ रहा था। इससे उत्साहित होकर किसान गेहूँ उगाने की ओर झुकने लगे।
(iv) 1910 में अमेरिका की लगभग 4.5 करोड़ एकड़ ज़मीन पर गेहूँ की खेती की जा रही थी। 1919 में गेहूँ उत्पादन का क्षेत्रफल बढ़कर 7.4 करोड़ एकड़ यानि लगभग 65% ज़्यादा हो गया था।