Sponsor Area

व्यापार से साम्राज्य तक

Question
CBSEHHISSH8008392

कंपनी का शासन भारतीय राजाओं के शासन से किस तरह अलग था?

Solution

(i) हालाँकि भारतीय राजाओं ने भी अपने राज्य का प्रशासनिक तथा राजस्व विभाजन विभिन्न इकाइयों में कर रखा था किन्तु ये इकाइयाँ ब्रिटिश प्रशासनिक एवं राजस्व इकाइयों की तरह प्रभावी नहीं थीं। अंग्रेज़ों ने प्रेसीडेंसी के रूप में एक नई प्रशासनिक इकाई बनाया जिसका मुखिया गवर्नर होता था।
(ii) अंग्रेज़ों द्वारा पुलिस तथा राजस्व व्यवस्था में काफी सुधार किए गए थे।
(iii) भारतीय राजाओं के तहत न्यायिक व्यवस्था प्रभावी नहीं थीं। एक ही अदालत द्वारा दीवानी तथा फौजदारी दोनों तरह के मुकदमे सुने जाते थे। अंग्रेज़ों ने एक आधुनिक एवं विकसित न्यायिक व्यवस्था की स्थापना की। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की। प्रत्येक जिले में अलग-अलग दीवानी तथा फौजदारी अदालतों की स्थापना की गई।