निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
सरकार किसानों की कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है?
सरकार किसानों की कृषि के विकास में निम्नलिखित प्रकार से मदद करती है-
(i) बोए गए क्षेत्रों का विस्तार करके।
(ii) बोई जाने वाली फसलों की संख्या में बढ़ोत्तरी करके।
(iii) सिंचाई सुविधाओं में सुधार करके।
(iv) उर्वरकों और उच्च उपज देने वाले बीजों का प्रयोग करके।
(v) कृषि का मशीनीकरण करके।
(vi) खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देकर।