निम्नलिखित लोगों ने किन सामाजिक विचारों का समर्थन और प्रसार किया:
राममोहन रॉय
दयानन्द सरस्वती
वीरेशलिंगम पंतुलु
ज्योतिराव फुले
पंडिता रमाबाई
पेरियार
मुमताज़ अली
ईश्वरचंद्र विद्यासागर
दयानन्द सरस्वती: स्वामी दयानन्द सरस्वती ने 1875 में 'आर्य समाज' की स्थापना की तथा विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया।
वीरेशलिंगम पंतुलु: वीरेशलिंगम पंतुलु ने एक एसोसिएशन की स्थापना की तथा विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया।
ज्योतिराव फुले: ज्योतिराव फुले ने लड़कियों की शिक्षा का समर्थन किया। उन्होंने जाति व्यवस्था समेत सभी प्रकार की असमानताओं का विरोध किया।
पंडिता रमाबाई: पंडिता रमाबाई ने पुरषों के साथ महिलाओं की समानता का समर्थन किया। उन्होंने उच्च जाती की महिलाओं की दयनीय अवस्था का प्रतिकार किया। उन्होंने पुणे में एक 'विधवा गृह' की भी स्थापना की।
पेरियार: पेरियार ने समानता की वकालत की। उन्होंने 'आत्म-सम्मान आंदोलन' की नींव रखी तथा सत्ता पर ब्राह्मणों के वर्चस्व को ललकारा।
मुमताज़ अली: मुमताज़ अली ने महिला शिक्षा का समर्थन किया।
ईश्वरचंद्र विद्यासागर: ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने विधवा पुनर्विवाह तथा लड़कियों की शिक्षा का समर्थ किया। उन्होंने लड़िकयों के लिए स्कूल भी खोले।