जीविका के लिए काम करने वाले अपने आसपास के वयस्कों के सभी कार्यों की लंबी सूची बनाइए। उन्हें आप किस तरीके से वर्गीकृत कर सकते हैं? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
में अपने आसपास के वयस्कों को विभिन्न कार्य करता देखता हूँ जिनकी सूची नीचे दी जा रही हैं:
(i) प्राथमिक क्षेत्र: किसान, फल और फूल उत्पादक, सब्जी उत्पादक और पशु-पालक।
(ii) द्वितीयक क्षेत्र: एक निर्माण स्थल पर काम करना, कारखाना मालिक।
(iii) तृतीयक क्षेत्र: इंजीनियर, चिकित्सक, इलेक्ट्रीशियन, शिक्षक, दुकानदार, धोबी, बीमा प्रबंधक, सरकारी कर्मचारी, घरेलू कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी।
(iv) संगठित क्षेत्र: डॉक्टर, इंजीनियर।
(v) असंगठित क्षेत्र: दुकानदार, बिजली मिस्त्री, धोबी, स्वीपर, घरेलू कार्य और बीमा प्रबंधक।



