-->

कृषि

Question
CBSEHHISSH10018398

एक पेय फसल का नाम बताएँ तथा उसको उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों का विवरण दें।

Solution

चाय एक अत्यंत महत्वपूर्ण पेय फसल है। इसे शुरुआत में अँगरेज़ भारत लाये थे, परन्तु आज ज़्यादातर चाय बागानों के मालिक भारतीय ही हैं। चाय का पौंधा उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु, जीवांश युक्त गहरी मिट्टी तथा सुगम जल निकास वाले ढलवाँ क्षेत्रों में भलीभाँति उगाया जाता है। चाय की झाड़ियों के लिए वर्ष भर कोष्ण और पालारहित जलवायु की आवश्यकता होती है। वर्ष भर सामान रूप से होने वाली वर्षा की बोछारें इसकी कोमल पत्तियों के विकास में सहायक होती है।
आज भारत विश्व का अग्रीण चाय उत्पादक और निर्यातक देश है।