-
Call Us
+91 8076753736 -
Send us an Email
[email protected]
परमाणु की सरंचना
क्लोरीन, सल्फ़र और मैग्नीशियम की परमाणु संख्या से आप इसकी संयोजकता कैसे प्राप्त करेंगे?
(i) क्लोरीन-
परमाणु संख्या = 17 इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 7
क्लोरीन के बाह्यतम कोश को पूर्ण भरने के लिए केवल 1 इलेक्ट्रॉन की आवश्यकता है। इसलिए इसकी संयोजकता 1 है।
(ii) सल्फ़र-
परमाणु संख्या = 16 इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 6
सल्फ़र के बाह्यतम कोश में 6 इलेक्ट्रॉन उपस्थित हैं इसे पूर्ण रूप से भरने के लिए 2 इलेक्ट्रॉनों की आवश्यकता है। इसलिए इसकी संयोजकता 2 है।
(iii) मैग्नीशियम-
परमाणु संख्या = 12 इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 2
इसके वाह्यतम कोश में 2 इलेक्ट्रॉन है। इसलिए इसकी संयोजकता 2 होगी।
Sponsor Area
रदरफ़ोर्ड के परमाणु की क्या सीमाएँ हैं?
बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए।
पहले अठारह तत्वों के विभिन्न कक्षों में इलेक्ट्रॉन वितरण के नियम को लिखिए।
सिलिकॉन और ऑक्सीजन का उदाहरण लेते हुए संयोजकता की परिभाषा दीजिए।
उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए- परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या, समस्थानिक और समभारिक समस्थानिकों के कोई दो उपयोग लिखिए।
Na+ के पूरी तरह से भरे हुए K व L कोश होते है- व्याख्या कीजिए।
यदि तत्व का Z = 3 हो तो तत्व की संयोजकता क्या होगी? तत्व का नाम भी लिखिए।
Sponsor Area