Sponsor Area

ऊतक

Question
CBSEHHISCH9006978

तीनों प्रकार के पेशीय रेशों में चित्र बनाकर अंतर स्पष्ट करें।

Solution
अरेखित पेशियाँ रेखित पेशियाँ ह्दय पेशियाँ
1. ये शरीर के आंतरिक अंगों में पाई जाती हैं। 1. ये प्राय: अस्थियों से लगी होती हैं। 1. ये ह्दय की भित्ति में पाई जाती हैं।
2. ये लंबी, तर्कु रूप, अंतिम छोर पर नुकीली होती हैं। 2. ये लंबी, बेलनाकार, अंतिम छोर पर कुन्द होती हैं। 2. ये शाखामय, बेलनाकार होती हैं। डिस्क द्वारा परस्पर जुडी होती हैं।
3. कोशिका द्रव्य में एक केन्द्रक होता है। 3. कोशिका द्रव्य में अनेक केन्द्रक होते हैं। 3. कोशिका द्रव्य में प्राय: एक केन्द्रक होता है।
4. हल्के तथा गहरे रंग की पट्टियाँ नहीं पाई जाती। 4. हल्के तथा गहरे रंग की पट्टियाँ पाई जाती हैं। 4. हल्के तथा गहरे रंग की पट्टियाँ पाई जाती हैं।
5. इनमें संकुचन एक ही लय में धीरे-धीरे होता है। 5. इसमें संकुचन शीघ्रता से और प्राणी की इच्छानुसार होता है। 5. ये एक निश्चित लय से बिना रुके सिकुड़ती-फैलती रहती हैं।
6. ये पेशियाँ थकान महसूस नहीं करतीं। 6. ये पेशियाँ थकान महसूस करती हैं। 6. ये थकान का अनुभव नहीं करतीं।

WiredFaculty WiredFaculty

Some More Questions From ऊतक Chapter

न्यूरॉन का एक चिह्नित चित्र बनाएँ।

निम्नलिखित के नाम लिखें:
(a) ऊतक जो मुहँ के भीतर अस्तर का निर्माण करता है।
(b) ऊतक जो मनुष्य में पेशियों को अस्थि से जोड़ता है।
(c) ऊतक जो पौधों में भोजन का संवहन करता है।
(d) ऊतक जो हमारे शरीरी में वसा का संचय करता है।
(e) तरल आधात्री सहित संयोजी ऊतक।
(f) मस्तिष्क में स्थित ऊतक।

निम्नलिखित में ऊतक के प्रकार की पहचान करें:
त्वचा, पौधे का वल्क, अस्थि, वृक्कीय नलिका अस्तर, संवहन बंडल।

पैरेन्काइमा, ऊतक किस क्षेत्र में स्थित होते हैं?

पौधों में एपिडर्मिस की क्या भूमिका है?

छाल ( कार्क ) किस प्रकार सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य करता है?

निम्न दी गई तालिका को पूर्ण करें:
WiredFaculty

ऊतक क्या है?

बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का क्या उपयोग है।

प्रकाश संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है?