Sponsor Area

विचारक विश्वास और इमारतें

Question
CBSEHHIHSH12028279

आपके अनुसार स्त्री पुरुष संघ में क्यों जाते थे?

Solution

बौद्ध धर्म की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए महात्मा बुद्ध ने बौद्ध संघ की स्थापना की। बौद्ध संघ महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं पर आधारित एक धार्मिक व्यवस्था भी थी। अतः इसमें स्त्री-पुरुष निम्नलिखित कारणों से शामिल हुए:

  1. बौद्ध संघ की व्यवस्था समानता पर आधारित थी। इसमें किसी वर्ण, जाति या वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता था। संघ का संगठन गणतंत्रात्मक प्रणाली पर आधारित था।
  2. शुरू में संघ में स्त्रियों को भी शामिल नहीं किया गया था परंतु बाद में स्त्रियों को भी संघ का सदस्य बनाया गया। वे भी बौद्ध धर्म की ज्ञाता बनीं।
  3. बौद्ध धर्म के शिक्षक- शिक्षिकाएँ बनने के लिए स्त्री-पुरुष संघ के सदस्य बने थे। वे बौद्ध धर्म ग्रंथों का गहन अध्ययन करते थे ताकि उनकी शिक्षाओं का प्रचार प्रसार कर सकें।

Sponsor Area

Some More Questions From विचारक विश्वास और इमारतें Chapter