Sponsor Area

विचारक विश्वास और इमारतें

Question
CBSEHHIHSH12028278

निम्नलिखित संक्षिप्त अभिलेख को पढ़िए और उत्तर दीजिए:
महाराज हुविष्क (एक कुषाण शासक) के तैंतीसवें साल में गर्म मौसम के पहले महीने के आठवें दिन त्रिपिटक जानने वाले भिक्खु बल की शिष्या, त्रिपिटक जाननेवाली बुद्धमिता के बहन की बेटी भिक्खुनी धनवती ने अपने माता-पिता के साथ मधुवनक में बोधिसत्त की मूर्ति स्थापित की।

(क) धनवती नेअपने अभिलेख की तारीख कैसे निश्चित की?
(ख) आपके अनुसार उन्होंने बोधिसत्त की मूर्ति क्यों स्थापित की?
(ग) वे अपने किन रिश्तेदारों का नाम लेती हैं?
(घ) बे कौन-से बौद्ध ग्रंथों को जानती थीं?
(ढ़) उन्होंने ये पाठ किससे सीखे थे?

Solution

(क) धनवती ने तत्कालीन कुषाण शासक हुविष्क के शासनकाल के तैंतीसवें वर्ष के गर्म मौसम के प्रथम महीने के आठवें दिन का उल्लेख करके अपने अभिलेख की तिथि को निश्चित किया।
(ख) उन्होंने बौद्ध धर्म में अपनी आस्था प्रकट करने और स्वयं को सच्ची भिक्खुनी को निश्चित करने के लिए मधु वनक में बोधिसत्त की मूर्ति की स्थापना की।
(ग) वह अभिलेख में अपनी मौसी(माता की बहन) बुद्धिमता तथा उसके गुरु बल और अपने माता-पिता का नाम लेती है।
(घ) धनवती त्रिपिटक (सुत्तपिटक, विनयपिटक तथा अभिधम्म पिटक) बौद्ध ग्रंथों को जानती थी।
(ड) उन्होंने ये पाठ बल की शिष्या बुद्धिमता से सीखे थे।

Some More Questions From विचारक विश्वास और इमारतें Chapter

स्तूप क्यों और कैसे बनाए जाते थे? चर्चा कीजिए।