Sponsor Area

द्वितीयक क्रियाएँ

Question
CBSEHHIGEH12025393

अधिकतर देशों में उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग प्रमुख महानगरों के परिधि क्षेत्रों में ही क्यों विकसित हो रहे हैं? व्याख्या कीजिए।

Solution

उच्च प्रौद्योगिकी पर आधारित उद्योग तेजी से विकसित हो रहे हैं। इन उद्योगों में वैज्ञानिक अनुसंधान एवं विकास के बल पर अत्यधिक परिकृत उत्पादों का निर्माण किया जाता है। इन उद्योगों पर पारंपरिक कारकों का कोई विशेष प्रभाव नहीं होता । आज अधिकतर देशों में उच्च प्रौद्योगिक उद्योग प्रमुख महानगरों की परिधि में विकसित हो रहे हैं। इनके स्थानीयकरण में कुछ नए कारकों की भूमिका महत्त्वपूर्ण है जो निम्नलिखित हैं-

  1. ये हल्के उद्योग होते हैं जो अधिकतर कच्चेमाल की जगह उत्पादन के लिए अर्ध-निर्मित अथवा संसाधित वस्तुओं का उपयोग करते हैं।
  2. वैज्ञानिक और तकनीकी दक्षता पर निर्भर रहने के कारण ये उद्योग प्राय: विश्वविद्यालयों तथा शोध संस्थाओं के निकट स्थापित किये जाते हैं।
  3. इन उद्योगों के लिए ऊर्जा की आपूर्ति बिजली द्वारा होती है जो मुख्यत: राष्ट्रीय ग्रिड से प्राप्त होती हैं।
  4. इन उद्योगों के लिए अनुकूल जलवायु वाले महानगरीय क्षेत्र अधिक अनुकूल साबित होते हैं। महानगरों की सामाजिक, सांस्कृतिक व वैज्ञानिक गतिविधियाँ इन उद्योगों को अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देती है।
  5. इन उद्योगों का अंतिम उत्पाद छोटा किंतु परिष्कृत होता है। अत: इन्हें सड़क मार्गों के निकट प्रदूषण रहित आवासीय क्षेत्रों में लगाया जा सकता है।
  6. परिवहन और संचार के अति आधुनिक साधनों के बिना ये उद्योग जीवित ही नहीं रह सकते। उपभोक्ताओं, वित्तीयसंस्थाओं, सरकारी विभागों से तत्काल संपर्क बनाने तथा, शोध के विभिन्न चरणों की सफलता के लिए महानगरीय व परिवहन के साधन जरूरी हैं।

Sponsor Area

Some More Questions From द्वितीयक क्रियाएँ Chapter

वन - आधारित उद्योगों के नाम बताइए ।

कौन सा क्षेत्र यू.एस.ए का जंग का कटोरा कहलाता है?

कौन से उद्योग अन्य उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन करते हैं?

जर्मनी का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कौन सा है?

उच्च तकनीक उद्योगों के कोई दो उदाहरण दीजिए ।

किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में उत्पादन के कारकों पर निजि स्वामित्व होता है?

आधुनिक बड़े पैमाने के विनिर्माण उद्योगों की क्या विशेषताएँ हैं?

अफ्रीका में अपार प्राकृतिक संसाधन हैं, किन्तु फिर भी यह औद्योगिक दृष्टि से सबसे पिछड़ा महाद्वीप है। व्याख्या कीजिए ।

जर्मनी की रुहर कोयला क्षेत्र पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।

कच्चेमाल के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण कीजिए ।