Sponsor Area

द्वितीयक क्रियाएँ

Question
CBSEHHIGEH12025392

विश्व के विकसित देशों के उद्योगों के संदर्भ में आधुनिक औद्योगिक क्रियाओं की मुख्य प्रवृत्तियों की विवेचना कीजिए ।

Solution

विश्व में कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहाँ- उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिल जाती हैं और वहाँ कई उद्योग स्थापित हो जाते हैं और धीरे-धीरे उद्योगों का जमघट (पुंज) बन जाता है, जिसे औद्योगिक प्रदेश या औद्योगिक संकुल कहते हैं। उद्योगों की स्थापना के लिए विशेष भौगोलिक कारक उत्तरदायी होते हैं। इन्हीं अनुकूल भौगोलिक कारकों के कारण वे क्षेत्र नए-नए उद्योगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं। उद्योगों के जमघट में अनुकूल उत्तरदायी कारकों के अंतर्गत कच्चेमाल की सुविधा, श्रमिकों की उपलब्धता, ऊर्जा के पर्याप्त संसाधन, जलवायु तथा परिवहन सुविधाएँ आदि हैं। विश्व में प्रमुख औद्योगिक प्रदेश निम्नलिखित हैं-

  1. यूरोप के औद्योगिक प्रदेश, 
  2. उत्तरी अमेरिका के औद्योगिक प्रदेश,
  3. दक्षिणी अमेरिका के औद्योगिक प्रदेश,
  4. रूस के औद्योगिक प्रदेश,
  5. एशिया के औद्योगिक प्रदेश,
  6. अफ्रीका के औद्योगिक प्रदेश,
  7. आस्ट्रेलिया के औद्योगिक प्रदेश ।

यूरोप के औद्योगिक प्रदेश - विश्व में औद्योगिक क्रांति का श्री गणेश यूरोप महाद्वीप में ही हुआ था । यहाँ 18 वीं शताब्दी में जो औद्योगिक क्रांति आई, वह विश्व के अन्य भागों में भी धीरे-धीरे फैली जिससे औद्योगिक उत्पादनों में वृद्धि हुई ।

  1. ब्रिटेन के औद्योगिक प्रदेश - ब्रिटेन में निम्नलिखित प्रमुख औद्योगिक प्रदेश स्थित हैं-
    1. मिडलैंड औद्योगिक प्रदेश :- यह इंग्लैंड का महत्त्वपूर्ण औद्योगिक प्रदेश है, जिसका केंद्र बर्किंघम है। यहाँ छोटी-सी सूई से लेकर वायुयान तथा जलयान तक निर्मित होते हैं।
    2. स्कॉटलैंड ग्लासगो क्षेत्र :- इस क्षेत्र में ग्लासगो नगर जलयान निर्माण के लिए विश्वविख्यात है। अन्य उद्योगों में लौह-इस्पात, इंजीनियरिग तथा वस्त्र उद्योग प्रमुख हैं। 'ग्लासगो' के अतिरिक्त एडिनबरा तथा एबरडीन यहाँ के प्रमुख औद्योगिक केंद्र हैं।

    3. लंदन औद्योगिक प्रदेश :- लंदन ब्रिटेन की राजधानी होने के साथ-साथ एक प्रमुख औद्योगिक नगर भी है। इसके आसपास अनेक उद्योग स्थापित हैं, जिनमें छपाई, सीमेंट, तेल शोधन, इंजीनियरिग, वस्त्र निर्माण, फर्नीचर, विघुत्-उपकरण, खाद्य परिष्करण तथा शृंगार प्रसाधन प्रमुख हैं।

    4. दक्षिणी वेल्स औद्योगिक प्रदेश :- इस क्षेत्र के मुख्य औद्योगिक नगर फारडिफ, न्यूपोर्ट तथा स्वानसी हैं। यहाँ लौह-इस्पात, रसायन, तेल शोधन तथा कृत्रिम रेशे आदि उद्योग विकसित हैं।

  2. फ्रांस के औद्योगिक प्रदेश :- फ्रांस में निम्नलिखित प्रमुख औद्योगिक प्रदेश स्थित हैं-
    1. पेरिस औद्योगिक प्रदेश :- पेरिस यूरोप के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में गिना जाता है। यहीं कोयले की कमी है इसलिए भारी उद्योगों की स्थापना कम हो पाई है। यहाँ रसायन उद्योग, कागज उद्योग, मुद्रण उद्योग, कांच की वस्तुएँ, आभूषण आदि के उद्योग विकसित हैं। पेरिस शहर फैशन के लिए विश्वविख्यात है। इसे विश्व का फैशन केंद्र कहा जाता है। यहाँ आमोद-प्रमोद एवं फैशन की अनेक वस्तुएँ निर्मित होती हैं।
    2. लारेन सार प्रदेश :- यह प्रदेश लौह-इस्पात का प्रमुख केंद्र है। यहाँ सार बेसिन में कोयले की उपलब्धता के कारण लौह-इस्पात उद्योग विकसित हुआ है। लौह-इस्पात के अतिरिक्त रासायनिक उर्वरक, वस्त्र उद्योग तथा कांच उद्योग यहाँ के प्रमुख उद्योग-धंधे हैं।
  3. जर्मनी के औद्योगिक प्रदेश :- जर्मनी में निम्नलिखित प्रमुख औद्योगिक प्रदेश स्थित हैं-
    1. रूर औद्योगिक प्रदेश :- यह औद्योगिक प्रदेश विश्व के प्रमुख औद्योगिक प्रदेशों में गिना जाता है। रूर क्षेत्र में कोयला पर्याप्त मात्रा में मिलता है, जिसके कांरण भारी उद्योगों की स्थापना में सहायता मिली है। यहाँ लौह-इस्पात तथा भारी इंजीनियरिंग उद्योग विकसित अवस्था में हैं।
    2. बेवरिया औद्योगिक प्रदेश :- इस क्षेत्र में हल्के उद्योग; जैसे इलैक्ट्रॉनिक्स का सामान, घड़ी, हौजरी, रसायन पदार्थ, शराब, खाद्य-सामग्री तथा औषधियों से संबंधित उद्योग हैं।
    3. सार प्रदेश :- यह प्रदेश सार नदी के बेसिन में फैला है। यहाँ भारी इंजीनियरिंग, लौह-इस्पात, कांच का सामान, चीनी-मिट्टी के बर्तन तथा चमड़े के सामान बनाने के केंद्र हैं। यह क्षेत्र फ्रांस तथा जर्मनी की सीमा पर लगा औद्योगिक केंद्र है।
  4. इटली :- इटली में इंजीनियरिंग, शराब, रेशम तथा रासायनिक उद्योग विशेष रूप से विकसित हैं। यहाँ के औद्योगिक पुंज निम्नलिखित हैं-
    1. उत्तर में लोम्बार्डी, 
    2. नेपल्स ।
  5. नार्वे :- नार्वे के अधिकांश उद्योग यहाँ की राजधानी ओसलो के इर्द-गिर्द फैले हैं। ओसलो एक प्रमुख
    प्रशासनिक नगर के साथ-साथ औद्योगिक नगर भी है। यहाँ पर कागज उद्योग, फर्नीचर, जलयान निर्माण, लौह-इस्पात तथा मछली की डिब्बाबंदी जैसे उद्योग स्थापित हैं।

Sponsor Area

Some More Questions From द्वितीयक क्रियाएँ Chapter

कृषि - आधारित उद्योगों के नाम बताइए ।

वन - आधारित उद्योगों के नाम बताइए ।

कौन सा क्षेत्र यू.एस.ए का जंग का कटोरा कहलाता है?

कौन से उद्योग अन्य उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन करते हैं?

जर्मनी का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कौन सा है?

उच्च तकनीक उद्योगों के कोई दो उदाहरण दीजिए ।

किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में उत्पादन के कारकों पर निजि स्वामित्व होता है?

आधुनिक बड़े पैमाने के विनिर्माण उद्योगों की क्या विशेषताएँ हैं?

अफ्रीका में अपार प्राकृतिक संसाधन हैं, किन्तु फिर भी यह औद्योगिक दृष्टि से सबसे पिछड़ा महाद्वीप है। व्याख्या कीजिए ।

जर्मनी की रुहर कोयला क्षेत्र पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।