Sponsor Area

द्वितीयक क्रियाएँ

Question
CBSEHHIGEH12025391

प्राथमिक एवं द्वितीयक गतिविधियों में क्या अंतर है?

Solution

प्राथमिक गतिविधियाँ - प्राथमिक गतिविधियाँ वे होती हैं जो प्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण पर निर्भर हैं क्योंकि ये पृथ्वी के संसाधनों जैसे भूमि, जल, वनस्पति, भवन-निर्माण सामग्री एवं खनिजों के उपयोग के विषय में बतलाती हैं। इस प्रकार की क्रियाओं के अंतर्गत आखेट, भोजन, भोजन संग्रह, पशुचारण, मछली पकड़ना, वनों से लकड़ी काटना, कृषि एवं खनन कार्य शामिल किए जाते हैं।

द्वितीयक गतिविधियाँ
- द्वितीयक गतिविधियों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का मूल्य बढ़ जाता है। प्रकृति में पाए जाने वाले कच्चे माल का रूप बदलकर ये उसे मूल्यवान बना देती हैं। जैसे कपास से वस्त्र बनाना, लौह अयस्क से लौह-इस्पात बनाना । इस प्रकार निर्मित वस्तुएँ अधिक मूल्यवान हो जाती हैं। खेतों, वनों, खदानों एवं समुद्रों से प्राप्त वस्तुओं के बारे में भी यही बात लागू होती है। इस प्रकार द्वितीयक क्रियाएँ विनिर्माण, प्रसंस्करण और निर्माण उद्योग से संबंधित हैं। सभी निर्माण उद्योग-धंधे गौण व्यवसाय है। गौण व्यवसायों पर भौतिक तथा सांस्कृतिक वातावरण का भी प्रभाव पड़ता है। संसार के विकसित देशों जैसे सयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ, ग्रेट ब्रिटेन, पश्चिमी जर्मनी तथा जापान मैं अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि हुई है।

Sponsor Area

Some More Questions From द्वितीयक क्रियाएँ Chapter

विनिर्माण की सबसे छोटी इकाई कौन सी है?

कृषि - आधारित उद्योगों के नाम बताइए ।

वन - आधारित उद्योगों के नाम बताइए ।

कौन सा क्षेत्र यू.एस.ए का जंग का कटोरा कहलाता है?

कौन से उद्योग अन्य उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन करते हैं?

जर्मनी का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कौन सा है?

उच्च तकनीक उद्योगों के कोई दो उदाहरण दीजिए ।

किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में उत्पादन के कारकों पर निजि स्वामित्व होता है?

आधुनिक बड़े पैमाने के विनिर्माण उद्योगों की क्या विशेषताएँ हैं?

अफ्रीका में अपार प्राकृतिक संसाधन हैं, किन्तु फिर भी यह औद्योगिक दृष्टि से सबसे पिछड़ा महाद्वीप है। व्याख्या कीजिए ।