Sponsor Area

उत्पादन तथा लागत

Question
CBSEHHIECH12013770

निम्नलिखित तालिका एक फर्म के लिए कुल लागत अनुसूची देती है। यह भी दिया गया है कि औसत स्थिर लागत निर्गत की 4 इकाइयों पर 5 रुपए है। कुल परिवर्ती लागत, कुल स्थिर लागत, औसत परिवर्ती लागत, औसत स्थिर लागत, अल्पकालीन औसत लागत, अल्पकालीन सीमांत लागत अनुसूची फर्म के निर्गत के तद्नु-रूप मूल्यों के लिए निकालिए।

Q कुल लागत
1 50
2 65
3 75
4 95
5 130
6 185

 

Solution

सूत्रों का प्रयोग:
(i)   कुल स्थिर लागत = शून्य उत्पादन पर कुल लागत 
(ii)  कुल परिवर्ती लागत = कुल लागत - कुल स्थिर लागत 
(iii) 

(iv)

(v) अल्पकालीन औसत लागत = औसत स्थिर लागत + औसत परिवर्ती लागत 
or
     
(vi) 

लागत अनुसूची
उत्पादन की मात्रा(Q) कुल लागत (रुपयों में) (TC) कुल स्थिर लागत (रुपयों में)(TFC) कुल परिवर्ती लागत (रुपयों में)(TVC) औसत स्थिर लागत (रुपयों में)(AFC) औसत परिवर्ती लागत (रुपयों में)(AVC) अल्पकालीन औसत लागत (रुपयों में)(ATC) अल्पकालीन सीमांत लागत (रुपयों में)(MC)
0 20 20 - - - - -
1 50 20 30 20 30 50 30
2 65 20 45 10 22.5 32.5 15
3 75 20 55 6.67 18.33 25 10
4 95 20 75 5 18.75 23.75 20
5 130 20 110 4 22 26 35
6 185 20 165 3.33 27.5 30.83 55

Sponsor Area