एक पौधे की 40 पत्तियों की लम्बाइयाँ एक मिलीमीटर तक शुद्ध मापी गई हैं और प्राप्त आँकड़ों को निम्नलिखित सारणी में निरूपित किया गया हैं:
(i) दिए हुए आँकड़ों को निरूपित करने वाला एक आयतचित्र खींचिए।
(ii) क्या इन्हीं आंकड़ों को निरूपित करने वाला कोई अन्य उपयुक्त आलेख है?
(iii) क्या यह सही निष्कर्ष है कि 153 मिलीमीटर लम्बाई वाली पत्तियों की संख्या सबसे अधिक है? क्यों?
आयत चित्र। पहले उपरोक्त आँकड़ों को बिना रिक्त सतत वर्ग अंतराल वाले आकंड़ों में परिवर्तित किया जाएगा।
लम्बाई (मि.मि. में) | पत्तियों की संख्या |
117.5 - 126.5 | 3 |
126.5 - 135.5 | 5 |
135.5 - 144.5 | 9 |
144.5 - 153.5 | 12 |
153.5 - 162.5 | 5 |
162.5 - 171.5 | 4 |
171.5 - 180.5 | 2 |

(ii) बारंबारता बहुभुज।
(iii) अंतराल 145-153 में अधिकतम पत्तियों की संख्या 12 है।