Question
ABC एक समकोण त्रिभुज है और 'O' समकोण की सम्मुख भुजा का मध्य बिंदु है। बताइए कैसे 'O' बिंदु A, B तथा C से समान दूरी पर स्थित है। ( बिंदुओं से चिह्नित अतिरिक्त भुजाएँ आपकी सहायता के लिए खींची गई हैं )
Solution
BO को D तक इस प्रकार बढ़ाइए कि BO = OD है। AD और DC को मिलाइए। इस प्रकार प्राप्त ABCD एक आयत है। इस आयत ABCD में, इसके विकर्ण AC तथा BD बराबर हैं तथा एक-दूसरे को O पर काटते हैं।
OA = OC तथा OB = OD
AC = BD
OA = OB = OC
अत: O बिंदु A, B तथा C से बराबर दूरी पर है।