-->

प्रायिकता

Question
CBSEHHIMAH10010448

144 बॉल पेनों के एक समूह में 20 बॉल पेन ख़राब हैं और शेष अच्छे हैं। आप वही पेन खरीदना चाहेंगे जो अच्छा हो, परन्तु ख़राब पेन आप खरदीना नहीं चाहेंगे। दुकानदार इन पेनों में से, यादृच्छया एक पेन निकालकर आपको देता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि
(i) आप वह पेन खरीदेंगे?
(ii) आप वह पेन नहीं खरीदेंगे?

Solution

यहाँ पर,
              बॉल पेनों की कुल संख्या  = 144
            खराब बॉल पेनों की संख्या  = 20
अच्छे बॉल पेनों की संख्या  = 144 - 20 = 124
(i)  सभी संभव परिणामों की संख्या  = 144
         अनुकूल परिणामों की संख्या  = 124
∴                  P(पेन खरीदेंगी) = 124 over 144 equals 31 over 36
(ii)  सभी संभव परिणामों की संख्या  = 144
     अनुकूल परिणामों की संख्या  = 20
∴         P(पेन नहीं खरीदेंगी) = 20 over 144 equals 5 over 36