Question
एक पौधे की 40 पत्तियों की लंबाइयाँ निकटतम मिलीमीटरों में मापी जाती हैं तथा प्राप्त आँकड़ों को निम्नलिखित सारणी के रूप में निरूपित किया जाता है:
लंबाई (mm में) | पत्तियों की संख्या |
118−126 | 3 |
127−135 | 5 |
136−144 | 9 |
145−153 | 12 |
154−162 | 5 |
163−171 | 4 |
172−180 | 2 |
Solution
यहाँ पर माध्यक ज्ञात करने के लिए, आँकड़ों को सतत वर्ग अंतरालों में बदलना पड़ेगा, क्योंकि सूत्र में वर्ग अंतरालों को सतत माना गया है, जो निम्नलिखित होंगे:
लंबाई (mm में) | पत्तियों की संख्या (बारंबारता) (f) | संचयी बारंबारता (cf) |
117.5−126.5 | 3 | 3 |
126.5−135.5 | 5 | 8 |
135.5−144.5 | 9 | 17 |
144.5−153.5 | 12 | 29 |
153.5−162.5 | 5 | 34 |
162.5−171.5 | 4 | 38 |
171.5−180.5 | 2 | 40 |
योग | n = 40 |
n = 40


अत: माध्यक वर्ग = 144.5−153.5
अब माध्यक वर्ग की निम्न सीमा (l) = 144.5
वर्ग-माप (h) = 9
माध्यक वर्ग से ठीक पहले वाले वर्ग की संचयी बारंबारता (cf) = 17
माध्यक वर्ग की बारंबारता (f) = 12
माध्यक =


अत: पत्तियों की माध्यक लम्बाई = 146.75 mm