-->

प्रायिकता

Question
CBSEHHIMAH10010436

एक डिब्बे में 5 लाल कंचे, 8 सफेद कंचे और 4 हरे कंचे हैं। इस डिब्बे में से एक कंचा यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाला गया कंचा - 
(i) लाल है? 
(ii) सफेद है?
(iii) हरा नहीं है?

Solution

यहाँ पर,
        डिब्बे में लाल कंचो की संख्या  = 5
         डिब्बे में सफेद कंचो की संख्या  = 8
           डिब्बे में हरे कंचो की संख्या  = 4
डिब्बे में कुल कंचो की संख्या = 5 + 8 + 4 = 17
∴  सभी संभव परिणामों की संख्या  = 17
(i) लाल कंचे के अनुकूल परिणामों की संख्या = 5
 ∴                     P(लाल कंचा) = 5 over 17
(ii) सफेद कंचे के अनुकूल परिणामों की संख्या = 8
∴              P(सफेद  कंचा) = 8 over 17
(iii) हरे कंचे के अनुकूल परिणामों की संख्या = 4
∴                    P(हरा कंचा) = 4 over 17
rightwards double arrow                 P(हरा कंचा नहीं) = 1 minus 4 over 17 equals space space fraction numerator 17 minus 4 over denominator 17 end fraction equals space 13 over 17