-->

प्रायिकता

Question
CBSEHHIMAH10010439

सयोंग (chance) के एक खेल में, एक तीर को घुमाया जाता है, जो विश्राम में आने के बाद संख्याओं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 और 8 में से किसी एक संख्या को इंगित करता है (देखिए सलंग्न आकृति)। यदि ये सभी परिणाम सम्प्रायिक हों तो इसकी प्रायिकता है कि यह तीर इंगित 



(i) 8 को करेगा?
(ii) एक विषम संख्या को करेगा?
(iii) 2 से बड़ी संख्या को करेगा?
(iv) 9 से छोटी संख्या को करेगा?

 

Solution

यहाँ पर,
          बिंदुओं की कुल संख्या    = 8 (1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8)
∴         सभी संभव परिणामों की संख्या = 8
(i)           यहाँ पर, अनुकूल परिणामो की संख्या = 1
∴                  P(तीर 8 को इंगित करेगा) = 1 over 8
(ii)        यहाँ पर, अनुकूल परिणामो की संख्या = 4 (विषम संख्याएँ = 1, 3, 5,7)
∴     P(तीर एक विषम संख्या को इंगित करेगा) = 4 over 8 equals 1 half
(iii)   यहाँ पर, अनुकूल परिणामो की संख्या = 6(2 से बड़े बिंदु  = 3, 4, 5, 6, 7, 8)
∴      P(तीर 2 से बड़ी संख्या को इंगित करेगा) = 6 over 8 equals 3 over 4
(iv) यहाँ पर, अनुकूल परिणामों की संख्या  = 8 (9 से छोटी संख्याएँ = 1,2,3,4,5,6,7,8)
∴     P(तीर 9 से छोटी संख्या को इंगित करेगा) = 8 over 8 equals 1