-->

दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म

Question
CBSEHHIMAH10009991

निम्न समस्याओं में रैखिक समीकरणों के युग्म बनाइए और उनके हल ( यदि उनका अस्तित्व हो ) विलोपन विधि से ज्ञात कीजिए:

दो अंकों की संख्या के अंकों का योग 9 है। इस संख्या का नौ गुना, संख्या के अंकों को पलटने से बानी संख्या का दो गुना है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।

Solution

माना संख्या के इकाई का अंक = x और दहाई का अंक = y
तो संख्या होगी = 10y + x
संख्या के अंकों को पलटने से बानी संख्या = 10x + y
प्रश्नानुसार,
x + y = 9    ...(i)
9( 10y + x ) = 2( 10x + y )
⇒ 90y + 9x = 20x + 2y
⇒ 11x - 88y = 0
⇒ x - 8y = 0    ...(ii)
समीकरण (ii) को समीकरण (i) में से घटाने पर
9y = 9
rightwards double arrow space straight y space equals space 9 over 9 space equals space 1
y का मान समीकरण (i) में रखने पर

x + 1 = 9

⇒  x = 9 - 1 = 8
तो संख्या होगी
= 10 y + x
= 10 ( 1 ) + 8
= 10 + 8 = 18

Some More Questions From दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म Chapter

क्रिकेट टीम के एक कोच ने 3900 रु. में 3 बल्ले तथा 6 गेंदे खरीदीं। बाद में उसने एक और बल्ला तथा उसी प्रकार की 2 गेंदे 1300 रु. में खरीदीं। इस स्थिति को बीजगणितीय तथा ज्यामितीय रूपों में व्यक्त कीजिए।

2 किग्रा. सेब और 1 किग्रा. अंगूर का मूल्य किसी दिन 160 रु. था एक महीने बाद 4 किग्रा. सेब और 2 किग्रा. अंगूर का मूल्य 300 रु. हो जाता है। इस स्थिति को बीजगणितीय तथा ज्यामितीय रूपों में व्यक्त कीजिए।

निम्न समस्याओं में रैखिक समीकरणों के युग्म बनाइए और उनके ग्राफ़िय विधि से हल ज्ञात कीजिए:

( i ) कक्षा X के 10 विद्यार्थियों ने एक गणित की पहेली प्रतियोगिता में भाग लिया। यदि लड़कियों की संख्या लड़कों से 4 अधिक हो, तो प्रतियोगिता में भाग लिए लड़कों और लड़कियों की संख्या ज्ञात कीजिए।