Question
निम्न समस्याओं में रैखिक समीकरणों के युग्म बनाइए और उनके ग्राफ़िय विधि से हल ज्ञात कीजिए:
5 पेंसिल तथा 7 कलमों का कुल मूल्य 50 रु. है, जबकि 7 पेंसिल तथा 5 कलमों का कुल मूल्य 46 रु. है। एक पेंसिल तथा एक कलम का मूल्य ज्ञात कीजिए।
Solution
माना एक पेंसिल का मूल्य = x
माना एक कलम का मूल्य = y
5 पेंसिल का मूल्य = 5x
7 कलम का मूल्य = 7y
प्रश्नानुसार,
5x + 7y = 50
7x + 5y = 46
x | 10 | 3 |
y | 0 | 5 |
x | 3 | - 2 |
y | 5 | 12 |

इन बिंदुओं को मिलाने पर हमें दो सरल रेखाएं प्राप्त होती हैं जो एक दूसरे को बिंदु B ( 3, 5 ) पर काटती है।
इसलिए x = 3 और y = 5 रैखिक समीकरणों का अभीष्ट हल है।