-->

गिरगिट

Question
CBSEENHN10002592

आपके मोहल्ले में लावारिस/आवारा कुत्तों की संख्या बहुत ज़्यादा हो गई है जिससे आने-जाने वाले लोगों को असुविधा होती है। अत: लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम अधिकारी को एक पत्र लिखिए।

Solution

पताः ....................
दिनांकः ................

सेवा में,
नगर निगम अधिकारी,
क.ख.ग. ।
विषयः आवारा कुत्तों के कारण उपजी समस्या को दर्शाने हेतु पत्र।
माननीय महोदय,

इस पत्र के द्वारा अपने इलाके में बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ।
हमारे इलाके में कई दिनों से न जाने कहाँ से ये आवारा पशु घूम रहे हैं जिसके कारण आम नागरिकों को काफ़ी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों तथा बुजर्गों का घर से निकलना दूभर हो रखा है। ये पशु राहगीरों के पास से खाने-पीने की सामग्री प्राप्त करने के लिए उनके ऊपर भौकने लगते हैं तो कभी झपट भी पड़ते हैं।
अत:आप से आशा करते हैं कि आप इन आवारा पशुओं को पकड़वाने और हमें इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए जल्द-से जल्द कोई कार्यवाही करेंगे।

धन्यवाद
भवदीय
क.ख.ग.



Some More Questions From गिरगिट Chapter

निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिये-
कुत्ता क्यों किकिया रहा था?

निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिये-
बाज़ार के चौराहे पर खामोशी क्यों थी?

निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिये-
जनरल साहब के बावर्ची ने कुत्ते के बारे में क्या बताया?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-  
ख्यूक्रिन ने मुआवज़ा पाने की क्या दलील दी?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-  
ख्यूक्रिन ने ओचुमेलॉव को उँगली ऊपर उठाने का क्या कारण बताया?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-  
येल्दीरीन ने ख्यूक्रिन को दोषी ठहराते हुए क्या कहा?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-  
ओचुमेलॉव ने जनरल साहब के पास यह संदेश क्यों भिजवाया होगा कि 'उनसे कहना कि यह मुझे मिला और मैंने इसे वापस उनके पास भेजा है'?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-  
भीड़ ख्यूक्रिन पर क्यों हँसने लगती है?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-  
किसी कील-वील से उँगली छील ली होगी−ऐसा ओचुमेलॉव ने क्यों कहा?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए- 
ओचुमेलॉव के चरित्र की विशेषताओं को अपने शब्दों में लिखिए।